फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Increase in patients suffering from vomiting and diarrhea, ORS stock is decreasing

Ambala News: उल्टी दस्त के मरीजों में इजाफा, ओआरएस का घट रहा स्टाॅक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Jun 2025 03:00 AM IST
विज्ञापन
Increase in patients suffering from vomiting and diarrhea, ORS stock is decreasing
अंबाला सिटी। गर्मी के कारण आए दिन उल्टी दस्त के मरीजों की संख्या बढ़ने के साथ अस्पताल में ओआरएस और ग्लूकोज की मांग बढ़ गई है। नागरिक अस्पताल में ग्लूकोज की मात्रा अस्पताल में पूरी है लेकिन ओआरएस घोल का स्टाॅक समाप्त होता जा रहा है। मजबूरन अस्पताल को जिला मेडिकल स्टोर से ही ओआरएस लेना पड़ रहा है। नागरिक अस्पताल को 11 हजार पैकेट की आवश्यकता है मगर अस्पताल के पास सिर्फ पांच हजार पैकेट ही रह गए हैं। वहीं वेयरहाउस में भी एक हजार एमएल के 19 हजार पैकेट, 200 एमएल के 17146 पैकेट रह गए हैं।
विज्ञापन


डॉ त्रषिपाल ने बताया कि रोजाना नागरिक अस्पताल के ट्रामा सेंटर में रोजाना 10 से 15 मरीज सिर्फ उल्टी दस्त के ही देखने को मिल रहे हैं। वहीं ओपीडी में भी अब इस तरह के मरीजों की संख्या बढ़ने लग गई है। चिकित्सकों का कहना है कि गर्मी में लोग दूषित पानी का सेवन करते हैं। इसके साथ ही फास्ट फूड भी पेट की बीमारियों का विशेष कारण बनता है। इसलिए गर्मी के मौसम में खान पान का विशेष ध्यान रखना चाहिए। अगर किसी बच्चे को पेट संबंधी परेशानी होती है तो पानी का उबाल कर पिलाना चाहिए।
विज्ञापन

ओपीडी में पहुंचे 1500 मरीज
सोमवार को अवकाश के बाद ओपीडी सेवाएं खुली थी। जिसमें तीनों चिकित्सकों के पास उल्टी दस्त से संबंधित मरीज पहुंचे थे। सोमवार को करीब 1500 मरीज अपना उपचार करवाने के लिए आए थे। जिनमें से करीब 10 प्रतिशत मरीज उल्टी, दस्त से संबंधित ही थे। इसके अलावा आंखों में जलन, सांस संबंधी मरीजों की भी कतारें लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

अगर ओआरएस के स्टाॅक में कमी है तो मंगवा लिया जाएगा। फिलहाल मांग के बारे में विवरण लिया जा रहा है। अगर कमी होती है तो वेयरहाउस से ओआरएस और मंगवा लेंगे।
--- डॉ सुखप्रीत सिंह, नोडल अधिकारी पर्यावरण परिवर्तन एवं मानव संसाधन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed