फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Inauguration of Shrimad Bhagwat Katha with Kalash Yatra

Ambala News: कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Feb 2024 04:28 AM IST
विज्ञापन
Inauguration of Shrimad Bhagwat Katha with Kalash Yatra
अंबाला सिटी में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा से पूर्व श्रीमद् भागवत महापुराण की पूजा-अर्चना करते कथ
अंबाला सिटी। आप और हम भागवत सेवा मंडल के तत्वावधान में आयोजित होने वाली श्रीमद्भागवत कथा के उपलक्ष्य में सोमवार को कलश धारण महिलाओं की अगुवाई में एक शोभायात्रा निकाली।
विज्ञापन

शोभायात्रा से पूर्व मंडल सदस्यों की ओर से विधिवत श्रीमद् भागवत महापुराण का पूजन किया। इस मौके पर मंडल के हरीश कपूर, दर्शन लाल सेठी, हरसोनू सेठी, विजय गुप्ता, अशुल बसंल और दिनेश आहुजा सदस्यों ने बताया कि 8वीं बार श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। बीते वर्षों की भांति इस बार भी बैंडबाजों की धार्मिक धुनों के बीच विधिवत शोभायात्रा का शुभारंभ किया गया। इस शोभायात्रा में राजपुरा पंजाब से संकीर्तन सेवा समिति की ओर से पहुंचे गोपीनाथ कमल व अंबाला सिटी से भजन सम्राट की ओर से भगवान श्रीकृष्ण की महिमा का गुणगान भजनों के माध्यम से किया।
विज्ञापन

इस दौरान सभी भक्तजन भजनों की धुनों में मंत्रमुग्ध होकर झूमते हुए इस शोभायात्रा में भाग ले रहे थे। यह शोभायात्रा घेल रोड स्थित शालीमार कॉलोनी से प्रारंभ की गई थी, जोकि सिटी के अशोक विहार, निर्मल विहार, एमडीएसडी कॉलेज रोड, नावल्टी चौक से होते हुए श्री महाकाली मां दुखभंजनी मंदिर हाल में कथा पंडाल पहुंची। इस भव्य शोभायात्रा को विभिन्न कॉलोनियों में भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान समाजसेवी अनुभव अग्रवाल व उनकी पत्नी वंदना अग्रवाल ने परिवार सहित श्रीमद् भागवत का पूजन करते हुए नतमस्तक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर मंडल सदस्य राहुल वासन, मुकेश शांडिल्य, नरेश शर्मा, यतिन ग्रोवर, हितेश गुप्ता, शिवम सेठी आदि ने बताया कि संगीतमयी श्रीमद् भागवत कथा 6 से 12 फरवरी तक दोपहर 3 बजे से प्रारंभ होगी। जिसमें कथा व्यास मुकेश भारद्वाज महाराज वृंदावन द्वारा भगवान श्रीकृष्ण की बाल-लीलाओं को सुंदर वर्णन किया जाएगा। कथा के समापन पर सभी भक्तजन भगवान श्रीकृष्ण जी की विशेष आरती में भाग लेते हुए प्रसाद ग्रहण करेंगे।

अंबाला सिटी में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा से पूर्व श्रीमद् भागवत महापुराण की पूजा-अर्चना करते कथ

अंबाला सिटी में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा से पूर्व श्रीमद् भागवत महापुराण की पूजा-अर्चना करते कथ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed