{"_id":"6a1f378ec4a4f29bb8070440","slug":"inauguration-of-newly-constructed-residential-complexes-for-railway-employees-ambala-news-c-36-1-amb1001-164178-2026-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: रेलकर्मियों के लिए नवनिर्मित आवासीय परिसरों का लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: रेलकर्मियों के लिए नवनिर्मित आवासीय परिसरों का लोकार्पण
विज्ञापन
डीएफसीसीआईएल कॉरिडोर के निरीक्षण के दौरान मौजूद प्रबंधक निदेशक व विभागीय अधिकारी। प्रवक्ता
-डीफसीसीआईएल के न्यू दादरी–साहनेवाल रेल सेक्शन का प्रबंध निदेशक ने किया निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (डीएफसीसीआईएल) के प्रबंध निदेशक प्रवीण कुमार ने ईस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के न्यू दादरी–साहनेवाल रेल सेक्शन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कॉरिडोर के परिचालन प्रदर्शन, इंफ्रास्ट्रक्चर और हालिया रेल घटनाओं के मद्देनजर सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा की।
रेलवे नेटवर्क को सुदृढ़ करने के साथ-साथ एमडी ने सामाजिक सरोकार और कर्मचारी कल्याण को भी प्राथमिकता दी। उन्होंने साहा स्थित सेवा धाम आश्रम में ड्यूशेन मस्कुलर डिस्ट्रॉफी से पीड़ित बच्चों के इलाज के लिए सीएसआर फंड से तैयार आधुनिक फिजियोथेरेपी केंद्र का उद्घाटन किया। इसके अलावा, कैंट में रेलकर्मियों के लिए नवनिर्मित टाइप-5 आधुनिक आवासीय परिसरों का भी लोकार्पण किया गया।
निरीक्षण के दौरान एमडी ने न्यू तलहेड़ी बुजुर्ग में उन्नत केवी ट्रैक्शन सबस्टेशन की कार्यप्रणाली को परखा, जो ट्रेनों की निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करता है। वर्तमान में 2,843 रूट किलोमीटर में फैले इस कॉरिडोर पर रोजाना औसतन 406 मालगाड़ियां दौड़ रही हैं। गणतंत्र दिवस के मौके पर नेटवर्क ने एक ही दिन में रिकॉर्ड 907 ट्रेन इंटरचेंज की ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की। अब तक यह नेटवर्क 586 अरब सकल टन किलोमीटर भार का सफल परिवहन कर देश की सप्लाई चेन को रफ्तार दे चुका है। इस उच्च स्तरीय निरीक्षण के दौरान निदेशक (प्रोजेक्ट प्लानिंग) पवन के. राय सहित अंबाला यूनिट के जीएम आलोक कुमार व अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।