फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   In times of disaster, he gave priority to his duty over his family

Ambala News: आपदा में परिवार से पहले अपने कर्तव्य को दी तरजीह

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 31 Aug 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
In times of disaster, he gave priority to his duty over his family
शुक्रवार रात्रि को टार्च की रोशनी में लोगों बचाने का कार्य करते हुए।एसडीआरएफ
अंबाला। बाढ़ जैसे हालात में घरों में फंसे अंबाला छावनी के महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को सुरक्षित निकालने वाली राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) की हर तरफ तारीफ हो रही है।
विज्ञापन

विपरीत परिस्थितियों के बावजूद इस 15 सदस्यीय टीम ने धैर्य रखा और 182 लोगों की जान बचाकर यह साबित कर दिया है कि वह देश के असली हीरो हैं। इस टीम का नेतृत्व कर रहे सब इंस्पेक्टर सुखविंदर सिंह अंबाला सिटी के रहने वाले हैं।
विज्ञापन

उन्हें अपनी बेटी को जॉर्जिया चिकित्सा की पढ़ाई के लिए सितंबर में भेजना है और स्टडी लोन के लिए बैंक जाना था। ऐसे में उन्होंने परिवार से पहले अपने कर्तव्य को तरजीह दी और बैंक न जाकर लोगों को सुरक्षित निकलवाया। उन्होंने कहा कि जब हालात सामान्य हाे जाएंगे तो वह अपना व्यक्तिगत कार्य निपटा लेंगे। उनकी टीम के सदस्यों में जगतार सिंह, दिलबाग, मनीष कुमार, सुरेंद्र पाल, अरविंद, ईश्वर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात्रि को नहीं थी रोशनी, टॉर्च मंगाकर अभियान चलाया : एसडीआरएफ की टीम ने शाम सात बजे तक तो काफी अच्छी तरह से अभियान चलाया। मगर इसके बाद रोशन न होने के चलते अभियान को बंद करना पड़ा। ऐसे में प्रशासन ने टॉर्च की व्यवस्था कराई और टार्च लेकर एसडीआरएफ के जवान लोगों को रात साढ़े 10 बजे तक बचाते रहे, इसके साथ ही सबसे बड़ी चुनौती तो यह थी कि कई लोग तो अपना सामान निकालने के लिए किश्ती उनके घर की तरफ ले जाने काे कह रहे थे तो कुछ लोगों तक पहुंचे तो उन्होंने घर की छत से बाहर सुरक्षित निकलने के लिए ही मना कर दिया। ऐसे लोगों को समझाना काफी मुश्किल था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed