फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Robbery in two Deras in Ambala of Haryana

अंबाला: खतोली के दो डेरों में नकाबपोश पांच बदमाशों ने महंतों को बंधक बनाकर की डकैती, थाने के मुलाजिम बताकर आए थे अंदर

Wed, 04 May 2022 02:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा) Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 04 May 2022 02:12 AM IST
सार

बदमाश पंजोखरा थाने के मुलाजिम बताकर दाखिल हुए थे। बदमाश कानों के कुंडल, सोने की अंगुठियां, फोन समेत अन्य सामान ले उड़े।

विज्ञापन
Robbery in two Deras in  Ambala of Haryana
लूट के बाद बिखरा हुआ सामान दिखाते हुए महंत। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के अंबाला के गांव खतोली स्थित श्री निराकारी जागृति मिशन और श्री आदि शक्ति मां ज्वाला जी के डेरों को लुटेरों ने अपना निशाना बनाया। बदमाश पंजोखरा थाने के मुलाजिम बताकर डेरों में घुसे। मंकी कैप पहने बदमाश असले, रॉड, तलवार सहित अन्य हथियारों से लैस थे।

विज्ञापन


सोमवार रात करीब एक बजकर 35 मिनट पर बदमाशों ने दोनों डेरों में डकैती की वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने दोनों डेरों पर हथियारों से महंतों को पीटा और बंधक बना लिया। इसके बाद महंत व उनके शिष्यों के कान से कुंडल, सोने की अंगुठियां, नकदी और मोबाइल समेत अन्य सामान छीनने के बाद फरार हो गए। 
विज्ञापन


स्थानीय व्यक्ति ने श्री आदि शक्ति मां ज्वाला जी के डेरे का दरवाजा खोला तो महंत ने डायल 112 पर सूचना दी। पुलिस सहित अधिकारी मौके पर पहुंचे। सीआईए, सीन ऑफ क्राइम सहित सभी सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुट गई। पंजोखरा थाने में पुलिस ने श्री निराकारी जागृति मिशन से स्वामी ज्ञान नाथ व श्री आदि शक्ति मां ज्वाला जी से महंत जसपाल मस्त गिरी की शिकायत पर मामला दर्ज किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में स्वामी ज्ञान नाथ व महंत जसपाल मस्त गिरी ने बताया कि सोमवार की रात वह अपना काम निपटाकर आश्रम में सो रहे थे। ज्वाला जी आश्रम में दो और जागृति मिशन आश्रम में छह लोग सो रहे थे। रात को करीब एक बजकर 35 मिनट पर पांच व्यक्ति अचानक आश्रम में हथियार लेकर घुस गए।


उन्होंने बंधक बनाकर उनसे जबरदस्ती चाबी ली और अलमारी खोलकर उसमें रखी कुछ नकदी निकाल ली। बदमाशों ने मारपीट करते हुए दोनों महंतों और शिष्यों के पहने हुए कुंडल, तीन सोने की अंगुठियां, चांदी की एक चैन, एक कड़ा और सात मोबाइल फोन लेकर फरार हो गए। उन्होंने बताया कि नकदी समेत चोरी हुए समान की कीमत 65 हजार रुपये है। 

टीमें गठित कर बदमाशों की तलाश की जा रही है। आश्रम में सीसीटीवी नहीं थे इसलिए इलाके के कैमरों को खंगाला जाएगा। -अजीत सिंह, इंस्पेक्टर, पंजोखरा थाना 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed