फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   In the preliminary report, the loco and co-loco pilot were found to be at fault

Ambala News: प्राथमिक रिपोर्ट में लोको और सह लोको पायलट की गलती

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 17 May 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
In the preliminary report, the loco and co-loco pilot were found to be at fault
अंबाला। चंडीगढ़-अंबाला रेल मार्ग पर ढकोली फाटक के पास हुए हादसे की प्राथमिक जांच पूरी हो गई है। पांच सदस्यीय टीम ने अपनी रिपोर्ट विभागीय अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत कर दी है।
विज्ञापन

इस रिपोर्ट के आधार पर इंजन के लोको और सह लोको पायलट को ही लापरवाही बरतने का दोषी पाया गया है। अब इस पर अंतिम रिपोर्ट जे-ग्रेड के चार विभागीय अधिकारियों की ओर से तैयार होगी। 10 दिन के अंदर तैयार की गई रिपोर्ट को मंडल रेल प्रबंधक के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा, जिससे कि वे लोको और सह लोको पायलट के मामले में आगामी कार्रवाई कर सकें।
विज्ञापन

50 से अधिक लोगों से पूछताछ
मंगलवार को हुए हादसे की जांच लगातार जारी है। अभी तक 50 से अधिक लोगों के बयान दर्ज किए हैं। इसमें फाटक के पास मौजूद लोगों के भी बयान दर्ज किए गए हैं। इसके अलावा गेट मैन और अन्य रेलवे कर्मचारियों के भी बयान दर्ज किए हैं। वहीं, घटनास्थल के पास इंजन चलाकर सिग्नल सिस्टम की भी जांच की गई कि कहीं सिग्नल में तो कोई खराबी नहीं थी। हालांकि प्राथमिक रिपोर्ट में ऐसा कुछ नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह था मामला
चंडीगढ़-अंबाला रेल मार्ग पर ढकौली रेलवे फाटक पर 13 मई को हादसा हुआ था। रेलवे फाटक खुला होने और लाल सिग्नल के बाद भी लोको पायलट इंजन को निकाल कर ले गया जोकि एक कार से टकरा गया। इसमें कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई, हालांकि इसमें किसी को कोई चोट नहीं आई। वहीं घटना के तुरंत बाद लोको पायलट गुड्स अखिलेश कुमार और सह लोको पायलट मनोज कुमार को तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया था।

वर्जन
प्राथमिक रिपोर्ट की जांच अब जे-ग्रेड के अधिकारी कर रहे हैं जोकि आगामी 10 दिन में अपनी रिपोर्ट मंडल रेल प्रबंधक के समक्ष प्रस्तुत करेंगे। इसके आधार पर ही मामले में आगामी निर्णय लिया जाएगा।
नवीन कुमार, वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक, अंबाला मंडल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed