फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   In the name of sending it to Portugal, six lakhs were grabbed.

पुर्तगाल भेजने के नाम पर छह लाख हड़पे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Dec 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
In the name of sending it to Portugal, six lakhs were grabbed.
विदेश भेजने के नाम पर छह लाख रुपये हड़पने के मामले में नारायणगढ़ पुलिस ने एक दंपती के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एसपी अंबाला को दी शिकायत में गांव लाहा निवासी हरप्रीत सिंह ने बताया कि 17 अक्तूबर 2020 को निवासी गांव इस्लामपुर सोहना रोड गुरुग्राम करमवीर सिंह व उसकी पत्नी सुमन उसके घर आए थे। उन्होंने उसे पुर्तगाल भेजने का आश्वासन दिया और कहा कि इस पर आठ लाख रुपये खर्च आएगा।
विज्ञापन

घर से जाते समय वे उसका पासपोर्ट साथ ले गए और कहा कि 5-6 दिन में वीजा और एयर टिकट भेज देंगे। इसके बाद 23 अक्तूबर 2020 को वे दोनों उसे वीजा की कॉपी दे गए। उसने एक लाख रुपये कर्मवीर की पत्नी सुमन के खाते में डाल दिए। आरोपियों ने 30 अक्टूबर को कहा कि चार लाख रुपये और भेज दो, तभी हम एयर टिकट भेज पाएंगे। उसने चार लाख रुपये उनके खाते में ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद 11 नवंबर को भी एक लाख रुपये और सुमन के खाते में डाले। इस प्रकार उनके पास मेरे छह लाख रुपये चले गए। आरोप है कि उन्होंने न टिकट भेजी और न ही हमारी रकम वापस की। हरप्रीत के अनुसार बार-बार टेलीफोन करने पर धमकियां देनी शुरू कर दी। उसे दिया गया वीजा भी फर्जी निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed