फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   In the name of sending abroad, eight and a half lakhs cheated from the woman

विदेश भेजने के नाम पर महिला से सवा आठ लाख ठगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jun 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
In the name of sending abroad, eight and a half lakhs cheated from the woman
अंबाला। दलीप गढ़ अंबाला छावनी की रहने वाली एक महिला ने अपने मकान मालिक पर कनाडा व मालटा भेजने के नाम पर 8 लाख 25 रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मकान मालिक दंपती ने रुपये लेने के बाद महिला को विदेश नहीं भेजा और उसे मकान से बाहर निकाल कर खुद विदेश भाग गए।
विज्ञापन

दलीप गढ़ अंबाला छावनी की रहने वाली किरणदीप कौर पत्नी बलविंदर सिंह ने थाना महेश नगर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह आरोपी दंपती मकान पर किराये पर 2016 से रह रही थी। इस मकान में रहते हुए हरप्रीत कौर व खजान सिंह ने उसे बताया कि उनके विदेश में अच्छे संबंध है और इससे पहले भी वह काफी लोगों को विदेश भेज चुके हैं। आरोपियोें ने उससे कहा कि विदेश जाने के 15 लाख रुपये लगेंगे। वह थोडे़-थोड़े करके रुपये उन्हें दे दे। वह वीजा व टूर के रुपये अपने पास से लगा देंगे। बकाया राशि वह विदेश में जाकर भेज सकती है।
विज्ञापन

इसके बाद आरोपी दंपती ने उससे पासपोर्ट, आधार कार्ड, व राशन कार्ड और दो फोटो ले ली। पीड़ित महिला ने नवंबर 2017 में 4 लाख-रुपये अपने रिश्तेदारों से उधार लेकर दंपती को दे दिये । इसके बाद हरप्रीत कौर व खजान सिंह ने और रुपयों की डिमांड की तो महिला ने अपना प्लॉट व अपने गहने गिरवी रख कर हरप्रीत कौर व खजान सिंह को 2 लाख रुपये 2018 मे दिये थे। इसके बाद महिला ने रिश्तेदार से 2 लाख 25 हजार रुपये उधार लेकर हरप्रीत कौर व खजान सिंह को दे दिए। इस तरह आरोपी दंपती ने उससे सवा आठ लाख रुपये ले लिए। एक दिन उसने उनसे कहा कि उनका बेटा इंग्लैंड से घर आ रहा है। इसलिए उसे अपने मकान की साफ सफाई और मरम्मत करवानी है इसलिये कुछ दिनों के लिये मकान खाली चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला मकान खाली करते समय कुछ सामान हरप्रीत कौर के मकान में छोड़ गई। जब वह दोबारा कमरे पर आई तो आरोपियों ने किसी और किरायेदार को उसका कमरा दे दिया था। इसके बाद आरोपी दंपती विदेश चला गया। महिला का आरोप है कि आरोपी दंपती ने न तो उसे विदेश भेजा और नहीं रुपये लौटाए। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी दंपती ने खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed