फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   In the name of getting a job, five lakh rupees were snatched from two retired railway employees.

Ambala News: नौकरी लगवाने के नाम पर रेलवे से रिटायर्ड दो कर्मचारियों से पांच लाख हड़पे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Nov 2023 01:43 AM IST
विज्ञापन
In the name of getting a job, five lakh rupees were snatched from two retired railway employees.
अंबाला। रेलवे से रिटायर दो कर्मचारियों से उनके बेटे को पंजाब नेशनल बैंक में सेवादार की नौकरी लगवाने के नाम पांच लाख रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने बताया कि आरोपी ने एक माह के भीतर ही नौकरी लगवाने की बात बोलते हुए पैसे ले लिए थे। बाद में लॉकडाउन में कर्मचारियों के निकाले जाने का बहाना देकर टालते रहे। जब पैसे वापस मांगे तो जान से मारने की धमकी देते हुए झूठे केस में फंसाने की बात कही। पुलिस ने तलरेहड़ी गांव निवासी मांगे राम व अधोया निवासी जीत राम की शिकायत पर अश्वनी पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

शिकायत कर्ता तलहेड़ी गांव निवासी रेलवे से रिटायर्ड मांगे राम व अधोया गांव निवासी जीत राम ने बताया कि अलावलपुर गांव निवासी अश्विनी को पिछले सात सालों से जानते हैं। अश्विनी ने दोनों के बेटों में बैंक लगाने की बात कही और बैंक की शर्त बताते हुए कहा कि 2 पदों के लिए ढाई-ढाई लाख रुपये लगेंगे। नौकरी लगने के बाद रकम वापस हो जाएगी। झांसे में आकर दोनों ने मिलकर पूरे पैसे व दस्तावेज आरोपी को दे दिए।
विज्ञापन

पहले तो एक माह में ही नौकरी लगवाने का झांसा दिया था लेकिन बाद में फोन उठाने बंद कर दिए। जब वह आरोपी के घर गए तो बताया कि अभी बैंकिंग सिस्टम में तकनीकी दिक्कत चली हुई है। जिसकी वजह से अभी दो माह का समय और लगेगा। वह मार्च 2020 में दोबारा आरोपी के घर गए तो उसे कहा गया कि अभी लॉकडाउन लगा हुआ है। लॉकडाउन खत्म होने के बाद जुलाई 2021 में वह फिर आरोपी से मिले। फिर आरोपी ने नौकरी लगवाने में 6 महीने का समय मांगा। फरवरी 2022 में दोबारा मुलाकात की तो आरोपी ने गुमराह करते हुए कहा कि 7-8 महीने का समय मांगने लगा। बाद में आरोपी ने लॉकडाउन में कर्मचारियों की छंटनी होने की बात कहीं। पैसे मांगने पर धमकाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed