फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   In the meeting of Haryana Kashyap Rajput Sabha, preparations for the birth anniversary were discussed.

Ambala News: हरियाणा कश्यप राजपूत सभा की बैठक में जयंती की तैयारी पर किया मंथन

Mon, 09 Mar 2026 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Mon, 09 Mar 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
In the meeting of Haryana Kashyap Rajput Sabha, preparations for the birth anniversary were discussed.
सेक्टर-9 स्थित पंच कमल में हरियाणा कश्यप राजपूत सभा की बैठक में मंच पर मौजूद पदा​धिकारी। प्रवक्
अंबाला सिटी। हरियाणा कश्यप राजपूत सभा की ओर से सेक्टर-9 स्थित पंच कमल बैठक आयोजित की गई। इस दौरान बैठक में मुख्य रूप से 24 मई को आयोजित होने वाली महर्षि कश्यप जयंती की पर विचार किया गया। सभा ने निर्णय लिया कि इस राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को मुख्य अतिथि के रूप में निमंत्रित किया जाएगा, जिसके लिए जल्द ही एक प्रतिनिधिमंडल उनसे भेंट करेगा।
विज्ञापन

इसके बाद कार्यकारिणी का विस्तार भी किया गया, जिसमें ऋषिपाल कश्यप कुरुक्षेत्र उप-प्रधान, सुमेर चंद कश्यप को हांसी जिला का प्रधान नियुक्त किया गया। सभा ने इंद्री के विधायक राम कुमार कश्यप को प्रदेश मंत्रिमंडल में शामिल करने की मांग की। इस संबंध में मुख्यमंत्री से मिलकर ज्ञापन सौंपा जाएगा। यह बैठक सभा के अध्यक्ष कैप्टन दयाचंद की अध्यक्षता में हुई। इस अवसर पर मुख्य सचिव वीरभान आर्य, जिला अध्यक्ष फौजी कुंदन लाल कश्यप, चेयरमैन अधिवक्ता राम कुमार कश्यप, महिला प्रदेश अध्यक्ष प्रेमवती कश्यप, महासचिव नरेंद्र कश्यप, प्रदेश प्रवक्ता संजय कश्यप घोघड़िया सहित प्रदेशभर के वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed