फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   In the first counseling, even 50 percent seats were not admitted

पहली काउंसलिंग में 50 प्रतिशत सीटों पर भी नहीं हुआ दाखिला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Oct 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
In the first counseling, even 50 percent seats were not admitted
राजकीय और प्राइवेट आईटीआई में दाखिले को लेकर पहली काउंसलिंग प्रक्रिया खत्म हो चुकी है। जिसके परिणाम अच्छे नहीं रहे। पहली काउंसलिंग खत्म होने के बाद राजकीय आईटीआई की कुल सीटों में से 50 प्रतिशत सीटों पर भी दाखिला नहीं हो पाया है। प्रमुख आईटीआई में शुमार शहर की आईटीआई में भी 1096 में से केवल 214 सीट ही भर सकीं हैं, जबकि 882 सीट खाली हैं।
विज्ञापन

ऐसी ही स्थिति भुंड़गपुर स्थित आईटीआई में भी देखने को मिल रही है। यहां भी कुल 388 सीटों में से केवल 66 सीटों पर ही दाखिला हो पाया है। यहां 322 सीटें अभी भी खाली हैं। उम्मीद जताई जा रही है जिस हिसाब से छात्रों ने आवेदन भरने में रुचि दिखाई थी, उसी अनुसार दाखिला लेने में भी दिखाते हुए आईटीआई में पहुंचेंगे। अब दूसरी काउंसलिंग प्रक्रिया के तहत 22 अक्तूबर को वरीयता सूची जारी की जाएगी।
विज्ञापन

यह है इस ट्रेड की स्थिति
शहर आईटीआई की सीटों की स्थिति
ट्रेड कुल सीट खाली सीट
आर्टीटेक्चरल ड्रॉटमैन एससीवीटी 24 17
कारपेंटर एनसीवीटी 72 68
कंप्यूटर हार्डवेयर और नेटवर्क मेंनटेनस एनसीवीटी 48 40
कंप्यूटर ऑपरेटर एंड प्रोग्रामिंग एसिस्टेंट एनसीवीटी 48 29
कंप्यूटर ऑपरेटर एंड प्रोग्रामिंग एसिस्टेंट एससीवीटी 24 13
ड्रॉटमैन मैकेनिकल एनसीवीटी 40 31
इलेक्ट्रीशियन एनसीवीटी 40 25
इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक एनसीवीटी 48 48
फिटर एनसीवीटी 60 39
फांउड्रीमैन ड्यूल एनसीवीटी 24 23
फांउड्रीमैन एनसीवीटी 24 23
इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक एनसीवीटी 24 19
लिथोऑफसेट मशीन मिंडर एससीवीटी 40 35
मैकेनिस्ट ड्यूल एनसीवीटी 20 15
मैकेनिस्ट एनसीवीटी 20 14
मैकेनिक मोटर व्हीक्ल एनसीवीटी 48 32
इसके अलावा अन्य ट्रेड में भी सीट खाली हैं।
भुंडगपुर आईटीआई
कारपेंटर एससीवीटी 24 22
- कंप्यूटर ऑपरेटर एंड प्रोग्रामिंग एसिस्टेंट एनसीवीटी 48 33
- ड्रैस मेकिंग एनसीवीटी 20 18
- इलेक्ट्रिशियन एनसीवीटी 20 15
- फिटर ड्यूल एनसीवीटी 20 16
- फिटर एससीवीटी 20 20
- मैकेनिस्ट एनसीवीटी 20 16
- पेंटर जनरल एनसीवीटी 20 18
-पलंबर जनरल एनसीवीटी 48 42
ऐसे ही अन्य ट्रेड में भी सीट खाली हैं।
अभी पहली काउंसलिंग में छात्रों का दाखिले के प्रति रुझान कम दिखा है। उम्मीद है कि दूसरी काउंसलिंग में छात्रों की संख्या बढ़ेगी और वे आईटीआई में दाखिला लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-भूपिंद्र सिंह सांगवान, प्राचार्य, आईटीआई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed