{"_id":"66494b0291e34473d80583c4","slug":"in-the-arena-sikh-beats-the-washerman-and-becomes-a-shining-star-by-defeating-him-ambala-news-c-36-1-amb1002-123311-2024-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: अखाड़े में सीख धोबी पछाड़, पटकनी दे बन रहे चमकते स्टार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: अखाड़े में सीख धोबी पछाड़, पटकनी दे बन रहे चमकते स्टार
विज्ञापन
छावनी के महावीर अखाड़े में कुश्ती के दांव पेंच सीखते हुए खिलाड़ी: संवाद
अंशु शर्मा
अंबाला। अखाड़े में सीख धोबी पछाड़ और दूसरे दांव-पेच से खिलाड़ी अंबाला ही नहीं, बल्कि प्रदेशभर में अपना नाम चमका रहे हैं। हम बात कर रहे हैं छावनी के हाथी खाना मंदिर के निकट चल रहे महावीर अखाड़े की।
यहां सालों से पहलवानों की फौज तैयार की जा रही है। अखाड़े में सीखे दांव पेंच से खिलाड़ी मैट में भी बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं। इस अखाड़े में सुबह व शाम के समय प्रशिक्षण दिया जाता है और घंटों खिलाड़ी मिट्टी में दांव पेंच के लिए पसीना बहाते हुए नजर आते हैं। यहीं मेहनत उनकी स्कूल व कॉलेज लैवल पर होने वाली प्रतियोगिताओं में दिखती है, जहां वह बेहतरीन प्रदर्शन करते हैं। इसके अलावा जगह-जगह होने वाले दंगल में भी इस अखाड़े के खिलाड़ियों का दबदबा रहता है। चाहे वह बच्चा हो या फिर युवा।
फोटो नंबर - 35
मैट के अलावा दंगल में दिखा रहा दम
बकरा मार्केट निवासी 17 वर्षीय राजन ने बताया कि वह जीएमएन कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष का छात्र है। तीन साल पहले रेसलिंग कुश्ती शुरू की थी। मैट के अलावा दंगल में भी भाग ले चुका हूं। गत दिवस ही रामनवमी पर होने वाली दंगल में विजेता रहा। 2023 में जींद में आयोजित स्टेट स्कूल रेसलिंग चैंपियनशिप में हिस्सा लिया था। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भी कई बार पदक हासिल कर चुका है। अब यूनिवर्सिटी लैवल पर भी खेलनी की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन
फोटो नंबर -37
पिछले छह साल से ले रहा प्रशिक्षण
बीडी फ्लोर मील के पीछे निवासी 18 वर्षीय अंशुल ने बताया कि वह गवर्नमेंट कॉलेज का छात्र है और पिछले छह साल से कुश्ती व दंगल करता आ रहा है। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में कई बार विजेता रहा है और दंगल में भी अपनी बेहतरीन खेल की बदौलत अपना नाम चमकाया है। इसके अलावा स्टेट लैवल भी शानदार प्रदर्शन रहा है, लेकिन पदक नहीं आया।
फोटो नंबर - 36
जिला और राष्ट्रीय स्तर में बेहतरीन प्रदर्शन
कुम्हार मंडी निवासी 17 वर्षीय जय ने बताया कि वह राजकीय स्कूल रामबाग रोड में ग्यारहवीं कक्षा का छात्र है। सात साल से वह महावीर अखाड़े में प्रशिक्षण ले रहा है। स्कूल लैवल पर जिला व राष्ट्रीय स्तर पर भी बेहतरीन प्रदर्शन कर चुका है। दंगल में भी अपने वेट में प्रथम रहा था।
फोटो नंबर - 39
पढ़ाई के साथ खेलों में भी भेजे बच्चे
शुरू से ही सोचा हुआ था कि बच्चे को पढ़ाई के साथ-साथ खेल में जरूर डालना है। कुश्ती के प्रति रुझान ज्यादा था इसलिए बेटे को अखाड़े में डाला था। बेटा अंशुल दोनों जगह बेहतरीन प्रदर्शन कर रहा है। सभी अभिभावकों को अपने-अपने बच्चों को उनकी पसंदीदा खेल में जरूर डालना चाहिए।
भारत भूषण, अभिभावक
फोटो नंबर - 38
अखाड़े के खिलाड़ी प्रदेशभर में चमका चुके नाम
पढ़ाई के साथ-साथ छात्रों को जरूर खेल में भाग लेना चाहिए। उनके महावीर अखाड़े में कई बेहतरीन खिलाड़ी निकले हैं जिन्होंने अंबाला व अखाड़े का नाम केवल अंबाला ही नहीं पूरे हरियाणा में चमकाया है। रोजाना अखाड़े में 30 से अधिक बच्चे व युवा सालों से कुश्ती सीख रहे हैं।
सचिन, कोच, कुश्ती