फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   In the 54-year-old Nagar Parishad, BJP supported candidates were president twice and Congress supported candidates were president thrice

Ambala News: 54 साल पुराने नगर परिषद में दो बार भाजपा तो तीन बार कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार रहे अध्यक्ष

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
In the 54-year-old Nagar Parishad, BJP supported candidates were president twice and Congress supported candidates were president thrice
हरिंदर पाल सिंह
विज्ञापन

अंबाला। नगर परिषद अंबाला सदर का इतिहास लगभग 54 साल पुराना है। वर्ष 1970 में अंबाला को अधिसूचित क्षेत्र घोषित किया गया था। इस समिति के पहले सचिव केएल सेठी रहे। इसके बाद 1987 में अंबाला सदर नगर परिषद का गठन हुआ। इसके पहले चुनाव में दो बार अध्यक्ष बदले गए।
पांच साल के कार्यकाल के दौरान पहले नंबर पर सतीश मित्तल और दूसरे नंबर पर शिवनंदन धीर रहे। दोनों का कार्यकाल लगभग ढाई-ढाई साल तक रहा। दूसरे चुनाव 1991 में हुए और दर्शन बुद्धिराजा इसके अध्यक्ष रहे। 1995 में तीसरा चुनाव हुआ और सुदर्शन दुआ इसकी अध्यक्ष बनीं।
विज्ञापन

चौथा चुनाव वर्ष 2000 में हुआ और पंडित शंकर दास इसके अध्यक्ष रहे। पांचवां चुनाव 2005 में हुआ और 2010 तक इसकी अध्यक्ष नीलम शर्मा रहीं।
वर्ष 2010 में नप को भंग कर दिया गया और वर्ष 2013 में इसे नगर निगम बना दिया गया। इसके पहले चेयरमैन कांग्रेस पार्टी समर्थित उम्मीदवार रमेश मल रहे। सरकार ने वर्ष 2019 में निगम को अलग करके अंबाला सदर नगर परिषद का गठन कर दिया। लेकिन छह साल तक नप के चुनाव नहीं हो पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजनीतिक समीकरण
नगर परिषद के पिछले पांच चुनावों में दो बार बीजेपी और तीन बार कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार अध्यक्ष पद पर काबिज रहे थे। लेकिन इस बार भाजपा को आजाद प्रत्याशी चित्रा सरवारा समर्थित प्रत्याशी चुनौती दे रहे हैं। वहीं पहले भाजपा की टक्कर कांग्रेस से होती थी, मगर इस बार कांग्रेस ने मैदान ही छोड़ दिया। कांग्रेस ने इस बार अपना कोई भी उम्मीदवार न तो अध्यक्ष पद के लिए और न ही पार्षद के लिए खड़ा किया है।
विकास रहेगा मुद्दा
वर्ष 2019 में नगर परिषद का गठन तो हो गया था लेकिन जनप्रतिनिधि न होने के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। उनके जरूरी काम नहीं हो रहे थे और न ही वार्ड स्तर पर मूलभूत सुविधाएं मिल पा रहीं थी। इसमें टूटी सड़कें, नालियां और गंदगी की समस्या प्रमुख हैं।

32 वार्ड
नगर परिषद सदर अंबाला के अधीन 32 वार्ड हैं। इन वार्डाें में एक लाख 77 हजार 590 मतदाता हैं। इनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 91 हजार 969 और महिला मतदाताओं की संख्या 85 हजार 613 हैं। जबकि अन्य 8 मतदाता भी सूची में शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed