फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   In PPP, six meters were installed instead of one.

Ambala News: पीपीपी में चढ़ा दिए एक की जगह छह मीटर, कट गया राशन कार्ड, परिजन काट रहे चक्कर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jul 2023 02:48 AM IST
विज्ञापन
In PPP, six meters were installed instead of one.
फोटो-13 व 14
विज्ञापन

पीपीपी में चढ़ा दिए एक की जगह छह मीटर, कट गया राशन कार्ड, परिजन काट रहे चक्कर
छह माह बाद भी समस्या का नहीं हो सका समाधान, पीड़ितों में आक्रोश
बोले-सिस्टम और विभाग की गलती का खामियाजा भुगतने को हैं मजबूर
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। बिजली निगम ने एक व्यक्ति के नाम पर छह मीटर चढ़ा दिए। इस आधार पर जब उसका राशन कार्ड रद कर दिया गया तो वह बिजली निगम कार्यालय पहुंचा, जहां बताया गया कि उसके परिवार पहचान पत्र में छह बिजली मीटरों के नंबर दर्ज हैं। इसके बाद वह नगर परिषद कार्यालय पहुंचा, जहां काफी चक्कर काटने के बाद जांच और सुधार का भरोसा दिलाया गया।
अंबाला छावनी के अशोक नगर निवासी अशोक कुमार ने बताया कि उसके यहां मां के नाम पर सिर्फ एक बिजली का मीटर लगा है। करीब छह माह पहले राशन कार्ड कटने पर उन्हें बताया गया कि उनके पहचान पत्र पर छह बिजली के मीटर हैं, जिस कारण राशन कार्ड रद कर दिया गया है। लाख सफाई देने के बावजूद भी जब सुनवाई नहीं हुई तो परेशान होकर बिजली निगम के दफ्तर पहुंचे, यहां से उन्हें नगर परिषद भेज दिया गया, जहां पर जांच के बाद सुधार की बात कही जा रही है। दूसरी ओर राशन कार्ड कटने से उन्हें मिलने वाली सुविधाएं बंद हो गई। आरोप है कि सिस्टम और विभाग की गलती का खामियाजा उन्हें और उनके परिजनों को भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि पिछले छह माह से वो एक कार्यालय से दूसरे कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। अब दोबारा से ऑनलाइन शिकायत डाली गई है। कर्मचारियों का कहना है कि अगले 48 घंटे में समस्या का समाधान हो जाएगा।
विज्ञापन


किराए पर रहने वाली महिला के नाम पर भी चढ़ा दिए पांच बिजली मीटर
हाउसिंग बोर्ड के पास ग्वालमंडी में रहने वाली महिला पिंकी का भी राशन कार्ड रद कर दिया गया है। बताया गया है कि उसके पहचान पत्र पर पांच बिजली के मीटर दर्ज हैं, जबकि वह स्वयं किराए पर रहती है। उसका कहना है कि मेहनत-मजदूरी कर वह परिवार का पालन पोषण कर रही है। ऐसे में राशन कार्ड रद होने से भूखे रहने की नौबत आ गई है, जबकि राशन कार्ड के लिए कार्यालयों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन--------
कुछ लोग आए थे। उनके परिवार पहचान पत्र में 5-6 मीटर के नंबर दर्ज हैं। इसकी जांच की जा रही है। शिकायत ऑनलाइन अपलोड कर दी गई है। जल्द ही समस्या का समाधान हो जाएगा।
आशीष चोपड़ा, एसडीओ क्वालिटी सब स्टेशन।
-------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed