फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   In December, 17 thousand 161 non-attendance railway employees will fall, Gaj, 100 of Ambala division are also included

दिसंबर में गैर हाजिर रहने वाले 17 हजार 161 रेल कर्मचारियों पर गिरेगी गाज, अंबाला मंडल के भी 100 शामिल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jan 2021 01:47 AM IST
विज्ञापन
In December, 17 thousand 161 non-attendance railway employees will fall, Gaj, 100 of Ambala division are also included
दिसंबर में ड्यूटी से गैर हाजिर रहे रेलवे के 17 हजार 161 कर्मचारी पर जल्द ही गाज गिरेगी। इसमें अंबाला मंडल के लगभग 100 कर्मचारी भी शामिल हैं। दरअसल, भारतीय रेलवे ने ऐसे 17,161 कर्मचारियों की पहचान की है, जोकि अनाधिकृत रूप से अपनी ड्यूटी से अनुपस्थित चल रहे हैं। अब इन कर्मचारियों को चार्ज शीट करने के साथ विभागीय कार्रवाई भी इनके खिलाफ की जाएगी, ताकि काम करने वालों का मनोबल बढ़ाया जा सके। -संवाद
विज्ञापन

यह हैं आदेश
रेलवे बोर्ड स्थापना जनरल अनीता गौतम द्वारा 12 जनवरी को जारी आदेश में सीआरबी और जीएम के बीच रिव्यू मीटिंग हुई थी। इसी बैठक का हवाला दिया है कि रेलवे के 17,161 कर्मचारी, जिसमें आरडब्ल्यूएफ, आरसीएफ और आईसीएफ के 64 कर्मचारी भी शामिल हैं, सभी दिसंबर से गैर हाजिर और अवैतनिक अवकाश पर हैं और उनकी तनख्वाह भी जीरो है। ऐसे कर्मचारियों को गंभीरता से लिया गया है। बिना पूर्व सूचना के गैर हाजिर इन कर्मचारियों पर रेलवे बोर्ड ने सभी जोन के महाप्रबंधक सहित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

बोर्ड के आदेश के तहत अलग-अलग कार्यालयों में मौजूद ऐसे कर्मचारियों का डाटा मांगा गया है। अंबाला मंडल के लगभग 100 कर्मचारी इस कैटेगरी में शामिल हो सकते हैं। सही जांच के बाद ही उनके खिलाफ बोर्ड के आदेशानुसार कार्रवाई की प्रक्रिया अपनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- निखिल धौंगरी, सीनियर डीपीओ अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed