फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   In civil hospitals, patients will get food on the basis of illness.

Ambala News: नागरिक अस्पतालों में मरीज को बीमारी के आधार पर मिलेगा भोजन

Fri, 05 Apr 2024 02:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Fri, 05 Apr 2024 02:00 AM IST
विज्ञापन
In civil hospitals, patients will get food on the basis of illness.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला सिटी। निजी अस्पतालों की तरह अब जिले के नागरिक अस्पतालों में भी डाइट प्लान के आधार पर भोजन दिया जाएगा। इसके लिए विभाग ने निविदा जारी कर दी है। निविदा के बाद काम शुरू कर दिया जाएगा।
सीमओ डॉ. राकेश सहल ने बताया कि अस्पताल में आने वाले मरीजों को कई बार अलग अलग बीमारियों के आधार पर अलग अलग प्रकार को भोजन देने की आवश्यकता होती है। इसलिए यह फैसला लिया गया है। इस किचन सर्विस के तहत मरीजों के आधार पर योजना तैयार की जा रही है। इसके साथ ही किस बीमारी से ग्रस्त रोगी को किस प्रकार की डाइट देनी है, इसके लिए अंबाला छावनी और शहर नागरिक अस्पताल में डायटीशियन से भी डाइट चार्ट तैयार करवाया जा रहा है।
विज्ञापन

चार्ट के आधार पर किचन सर्विस के द्वारा मरीजों को खाना दिया जाएगा, जिससे मरीजों को जल्दी स्वस्थ होने में मदद मिल सके। निदेशालय की ओर से विभाग के अधिकारियों ने विभिन्न एजेंसियों से रेट मांगे है। रेट आने के बाद सभी जिलों में किचन सर्विस का काम शुरू हो जाएगा। शहर नागरिक अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों के लिए फिलहाल अन्नपूर्णा प्रोजेक्ट से भोजन दिया जा रहा है। निविदा का काम पूरा होने के बाद अन्नपूर्णा प्राेजेक्ट के कर्मचारियों पर बेरोजगारी की गाज भी गिर सकती है। इसके लिए कर्मचारियों ने पूर्व गृह मंत्री अनिल विज से गुहार भी लगाई थी। अभी तक मामला ठंडे बस्ते में ही पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ विभाग की ओर निविदा जारी कर दी गई है। विभिन्न एजेंसियों के द्वारा रेट मांगे गए है। सारी प्रक्रिया पूरी होने के बाद काम शुरू कर दिया जाएगा, जिससे मरीजों को जल्द स्वस्थ होने में सहायता मिल सके। - डॉ राकेश सहल, सीएमओ अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed