फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   In broad daylight, two youths in the car were gunned down, one died

दिनदहाडे़ कार सवार दो युवकों को गोलियों से भूना, एक की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jan 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
In broad daylight, two youths in the car were gunned down, one died
मृतक मोहित राणा की फाइल फोटो। - फोटो : Ambala
अंबाला। अंबाला-जगाधरी हाईवे स्थित डीएवी रीवर साइड स्कूल के पास बदमाशों ने कार में सवार दो युवकों पर फायरिंग कर दी। गोली लगने से दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए छावनी के नागरिक अस्पताल लाया गया। यहां चिकित्सकों ने जांच के बाद गांव खेलन निवासी मोहित राणा को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल छावनी निवासी विशाल भोला की बिगड़ती हालत को देखते हुए उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। बताया जाता है कि यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। हमले के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। वारदात के दौरान हाईवे पर जाम लग गया और लोगों की भीड़ जमा हो गई। मामला दो ग्रुपों की आपसी रंजिश का बताया जा रहा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार अंबाला-जगाधरी हाईवे स्थित डीएवी रीवर साइड स्कूल के सामने करधान मोड़ पर रोड क्रॉस करने के लिए एक वर्ना कार रुकी थी। इसी बीच एक सफेद रंग की कार में सवार बदमाशों ने वर्ना कार में सवार युवकों पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसानी शुरू कर दी। इसके बाद सभी बदमाश मौके से फरार हो गए। फायरिंग की वारदात के बाद वहां दहशत का माहौल पैदा हो गया। कार सवार गंभीर रूप से घायल दोनों युवक तड़पने लगे। एक युवक घायल अवस्था में कार से निकलकर सड़क पर गिर गया। इस दौरान राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस को गाड़ी की छत से लेकर अगले शीशे के बोनट के ऊपर गोलियों के खोल पड़े मिले। वहीं चौक के पास दुकान में लगे सीसीटीवी में यह वारदात कैद हो गई। जांच एजेंसियों ने फुटेज अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। बताया जाता है कि वारदात के समय मोहित राणा और भोला छावनी से गांव करधान की तरफ जा रहे थे। वे करधान के मोड़ पर पहुंचे तो पहले से पीछा करते आ रहे बदमाशों ने घेरकर उन पर गोलियां बरसानी शुरू कर दी।
विज्ञापन

मृतक को लगीं 17 गोलियां
सीआईए-2 इंचार्ज विजेंद्र ने बताया कि खेलन गांव निवासी मोहित राणा के शरीर पर करीब 17 गोलियां लगी हैं। उसके साथी भोला को भी कई गोलियां लगी हैं। उसे पीजीआई रेफर किया गया है। कारण सही पता नहीं चला कि भोला को कितनी गोली लगी है। उसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक के परिजनों ने किया हंगामा
मोहित राणा की मौत की खबर पाकर छावनी के नागरिक अस्पताल पहुंचे परिजनों ने हंगामा किया। इस दौरान वे बिना पोस्टमार्टम कराए शव घर ले जाने लगे। पुलिस व अन्य साथियों द्वारा समझाने के बाद शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया।
दो ग्रुपों की आपसी रंजिश से जुड़ा है मामला
अंबाला में दिनदहाड़े फायरिंग और एक युवक की हत्या का प्रकरण दो ग्रुपों के बीच लंबे समय से चल रही आपसी रंजिश से जुड़ा है। पुलिस ने अभी पूरे मामले का खुलासा नहीं किया है। हालांकि इस वारदात को अंजाम देने वाले एक ग्रुप का नाम सामने आ चुका है, लेकिन अधिकारिक रुप से पुलिस ने इसका खुलासा नहीं किया है।

पांच टीमें गठित की : एसपी
एसपी जश्नदीप सिंह रंधावा ने बताया कि गोलीकांड मामले की जांच के लिए पांच टीमें गठित की गई हैं। टीमें जांच कर रही हैं। मृतक मोहित और विशाल पर पहले भी मुकदमा दर्ज है। मामला पुरानी रंजिश व लेनदेन का लगता है। मामले में पुलिस ने कुछ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।

मोहित राणा की मौत के बाद अंबाला छावनी के  नागरिक अस्पताल में हंगामा करते मृतक के परिजन व मौजूद भीड

मोहित राणा की मौत के बाद अंबाला छावनी के नागरिक अस्पताल में हंगामा करते मृतक के परिजन व मौजूद भीड- फोटो : Ambala

अंबाला छावनी के नागरिक अस्पताल से घायल विशाल उर्फ भोला को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर करते हुए।

अंबाला छावनी के नागरिक अस्पताल से घायल विशाल उर्फ भोला को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर करते हुए।- फोटो : Ambala

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed