फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   In an effort to increase revenue, ticket booking agents will be deployed at 62 small railway stations.

Ambala News: राजस्व बढ़ाने की कवायद, 62 छोटे रेलवे स्टेशनों पर तैनात होंगे टिकट बुकिंग एजेंट

Mon, 27 Oct 2025 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Mon, 27 Oct 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
In an effort to increase revenue, ticket booking agents will be deployed at 62 small railway stations.
अंबाला छावनी ​स्थित डीआएम कार्यालय। फाइल फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। छोटे रेलवे स्टेशनों से भी राजस्व बढ़ाने की कवायद रेलवे ने शुरु की है। इसके तहत एनएसजी श्रेणी पांच और छह के के स्टेशनों पर टिकट बुकिंग एजेंट तैनात किए जाएंगे। इनका कार्यकाल तीन वर्ष का होगा। योजना के क्रियान्वयन के लिए रेलवे ने निविदा जारी की है। इस निविदा के तहत 62 छोटे रेलवे स्टेशनों को चिह्नित किया गया है। इसमें हरियाणा के सात, पंजाब के 42 और हिमाचल के 13 रेलवे स्टेशनों को इस योजना में शामिल किया गया है। रेलवे ने पिछले 24 अक्तूबर को निविदा पत्र जारी किया है। निविदा पत्र डाउनलोड करने की अंतिम तिथी 14 नवंबर को दोपहर दो बजे तक होगी। 14 नवंबर को ही सुबह 10 बजे से दोपहर तीन बजे तक निविदा जमा करवाई जा सकेगी और दोपहर 3:30 बजे के बाद निविदा खोल दी जाएगी।

हरियाणा के स्टेशन
अंबाला मंडल के अधीन हरियाणा के सात रेलवे स्टेशनों को इस सुविधा के तहत शामिल किया गया है। इसमें कलानौर, रायपुर हरियाणा, केसरी, दुखेड़ी, दराजपुर, बराड़ा और जगाधरी वर्कशॉप को शामिल किया गया है।
विज्ञापन


पंजाब के स्टेशन
पंजाब में अंबाला मंडल के अधीन अलाल, भारतगढ़, बहादुर सिंह वाला, बठिंडा छावनी, चावापायल, छिंतावाला, धाबलान, धांसू, दांऊ कलां, गिल, गुम्मन, गुरनेय, हिम्मताना, हांडया, कनोह, कौली, कुलसेरी, लेहरा मोहब्बता, मियांपुर, नौगांव, किला रायपुर, सराय बंजारा, साधुगढ़, सोखी, शंभू, बसी पठाना, तपा, समराला, कुराली, छजली, रामपुरा फुल, अहमदगढ़, धूरी, खन्ना, मोरिंडा, आनंदपुर साहिब, रुपनगर, नंगलडैम, संगरूर, मलोट, गिदड़बाहा, मलेरकोटला रेलवे स्टेशन को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिमाचल के स्टेशन
हिमाचल में अंबाला रेल मंडल के अधीन बरोग, जटोग, कंडाघाट, कैथलीघाट, कुमारहट्टी, कोटी, सोगी, समरहिल, सलोगरा, सोनवारा, टकसाल, तारादेवी, सोलन स्टेशन को शामिल किया गया है।


छोटे रेलवे स्टेशनों पर टिकटों की बिक्री बढ़ाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है ताकि राजस्व की प्राप्ति हो सके और यात्रियों को सुविधा मिल सके। पूर्व की तरह इस बार भी अंबाला मंडल के अधीन 62 छोटे रेलवे स्टेशनों की निविदा जारी की गई है ताकि इच्छुक उम्मीदवारों को तैनात किया जा सके। इसका प्रशिक्षण भी उम्मीदवारों को दिया जाएगा।
- एनके झा, वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक, अंबाला मंडल।

अंबाला छावनी स्थित डीआएम कार्यालय। फाइल फोटो

अंबाला छावनी स्थित डीआएम कार्यालय। फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed