{"_id":"6748d0b520d0e527840f82fa","slug":"impact-increase-in-mid-day-meal-amount-will-be-implemented-from-december-ambala-news-c-36-1-amb1003-133537-2024-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: इंपेक्ट<bha>--<\/bha><bha>--<\/bha>- दिसंबर से होगी मिड डे मील राशि में बढ़ौतरी लागू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: इंपेक्ट<bha>--</bha><bha>--</bha>- दिसंबर से होगी मिड डे मील राशि में बढ़ौतरी लागू
विज्ञापन
29 अक्तूबर को अमर उजाला में प्रकाशित मिड डे मील की खबर। संवाद
अंबाला सिटी। मिड डे मील राशि में केंद्र सरकार ने बढ़ोतरी कर दी है। यह राशि राजकीय स्कूलों को दिसंबर माह से मिलनी शुरू होगी। जिले में राजकीय स्कूलों में पहली से आठवीं कक्षा तक 52 हजार से ज्यादा विद्यार्थियों को मिड डे मील मिलता है।
राशि में बढ़ोतरी न होने को लेकर अमर उजाला में 29 अक्तूबर के अंक में समाचार प्रकाशित किया गया था। अब केंद्र सरकार ने इसको लेकर पत्र जारी किया है। इस पत्र के अनुसार अब प्राइमरी विंग में पहली से पांचवीं कक्षा तक 74 पैसे और छठी से 8वीं कक्षा तक 1 रुपये 12 पैसे की वृद्धि गई है।
52 हजार 918 विद्यार्थियों को मिल रहा मिड डे मील
दरअसल, जिले में पहली से पांचवीं कक्षा तक 482 राजकीय स्कूल हैं। इन स्कूलों में 30 हजार 397 विद्यार्थियों और छठी से आठवीं कक्षा तक 286 राजकीय स्कूलों में 22 हजार 521 विद्यार्थियों को मिड डे मील में दोपहर में खाना मिलता है।
विज्ञापन
विभाग स्कूलों में आटा और चावल देता है और प्रत्येक विद्यार्थी के हिसाब से पहली से पांचवीं तक 5 रुपये 45 पैसे और छठी से आठवीं तक 8 रुपये 17 पैसे मिल रहे थे। अब नई दर के अनुसार पहली से पांचवीं तक 6 रुपये 19 पैसे व छठी से आठवीं कक्षा तक 9 रुपये 29 पैसे मिलेंगे। यह नए दर दिसंबर माह से लागू होंगी। वहीं, राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने भी राशि को रिवाइज करने की मांग की थी।
हर छह महीने बाद बढ़ना चाहिए महंगाई भत्ता : छाबड़ा
राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ के राज्य प्रवक्ता अमित छाबड़ा ने बताया कि मिड डे मील के लिए विद्यार्थियों को दी जानी वाली राशि में केंद्र सरकार ने बढ़ोतरी की है। यह अच्छा कदम है। सरकार को इसे बढ़ाकर 10 रुपये करना चाहिए था। महंगाई के हिसाब से यह राशि कम है। महंगाई भत्ता के रेट भी हर छह महीने बाद रिवाइज होना चाहिए।
वर्जन
केंद्र सरकार की ओर से मिड डे मील राशि में वृद्धि को लेकर पत्र जारी हो गया है। अभी यह पत्र निदेशालय के माध्यम से उनके पास नहीं पहुंचा है। पत्र में दी गई राशि की नई दर ही स्कूलों में लागू होंगी।
सुधीर कालड़ा, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, अंबाला।