फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Illegally cut colony vandalized

अवैध रूप से काटी गई कॉलोनी में की तोड़फोड़

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 31 Aug 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Illegally cut colony vandalized
अंबाला। जिला नगर योजनाकार के दस्ते ने पंजलासा गांव में लगभग 7.5 एकड़ भूमि पर अवैध रूप से काटी गई कॉलोनी में तोड़फोड़ की कार्रवाई की। इस दौरान सड़कों के जाल को मशीन द्वारा पूर्णत: ध्वस्त कर दिया। मौके पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट गौरव उपमंडल अधिकारी पीडब्ल्यूडी (बीएडंआर) नारायणगढ़, जिला नगर योजनाकार नरेश कुमार, कनिष्ठ अभियंता अभिषेक भारी पुलिस बल के साथ मौके पर उपस्थित रहे।
विज्ञापन

नरेश कुमार ने आमजन से अपील की है कि प्रॉपट्री डीलर कॉलोनी के रेगूलर होने का झांसा देकर प्लॉट बेच रहे हैं। इनसे पूरी तरह सचेत रहने की आवश्यकता है। उन्होेंने बताया कि इस प्रकार के किसी भी झांसे में न आए। अवैध कॉलोनियों व अवैध निर्माण के खिलाफ विभाग द्वारा सख्ती के साथ कार्रवाई की जाएगी। अवैध कॉलोनी काटने वाले कॉलोनाइजरों व भू माफिया के खिलाफ मुकदमे भी दर्ज करवाए जाएंगे।
विज्ञापन

दीन दयाल जन आवास योजना का उठाएं लाभ
जिला नगर योजनाकार ने बताया कि सरकार द्वारा रिहायशी जोन में दीन दयाल जन आवास योजना के तहत पांच एकड़ में रिहायशी कॉलोनी विकसित करने हेतु पॉलिसी जारी की हुई है। इसमें ईडीसी के चार्ज न के बराबर हैं। अवैध कॉलोनी काटने वालों से अनुरोध है कि उपरोक्त पॉलिसी के तहत सरकार से नियमानुसार अनुमति लेकर कॉलोनी विकसित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed