{"_id":"6a6bc005680971d1a90f2e02","slug":"illegal-scrap-warehouses-near-kala-pul-removed-ambala-news-c-36-1-amb1002-167086-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: काला पुल के पास अवैध कबाड़ के गोदाम हटाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: काला पुल के पास अवैध कबाड़ के गोदाम हटाए
Fri, 31 Jul 2026 02:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Fri, 31 Jul 2026 02:50 AM IST
विज्ञापन
अंबाला सिटी। नगर निगम की टीम ने शहर की मोटर मार्केट के बाहर काला पुल के पास नाले पर सालों से कब्जा जमाए बैठे अवैध कबाड़ के गोदाम को हटा दिया।
नाले के ऊपर बने इस पक्के गोदाम के कारण जल निकासी पूरी तरह बाधित हो रही थी, जिससे हर मानसून में आसपास के इलाके में कई फीट पानी भर जाता था। स्थानीय लोगों की लंबे समय से चली आ रही इस परेशानी को देखते हुए निगम प्रशासन ने यह कड़ा कदम उठाया है। कार्रवाई के दौरान मौके पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट गौतम की मौजूदगी में भारी पुलिस बल और निगम की टीम पहुंची।
देखते ही देखते जेसीबी ने अवैध निर्माण को ढहाना शुरू कर दिया। निगम अधिकारियों ने बताया कि गोदाम मालिक सुरेंद्र पाल को गत 21 जुलाई को नोटिस जारी कर दस्तावेज पेश करने और अपना पक्ष रखने का समय दिया गया था। इसके बावजूद न तो उन्होंने नोटिस का कोई जवाब दिया और न ही निगम कार्यालय में उपस्थित हुए। कोई जवाब न मिलने पर नियमों के तहत यह तोड़फोड़ की कार्रवाई अमल में लाई गई। संवाद