फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Illegal hoardings at dangerous places on highways, corporation silent

Ambala News: राजमार्गों पर खतरनाक जगह अवैध होर्डिंग, निगम चुप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jan 2024 03:01 AM IST
विज्ञापन
Illegal hoardings at dangerous places on highways, corporation silent
शहर के अग्रसेन चौक के पास पार्क की दीवार की तरफ लगे अवैध होर्डिंग।
अंबाला सिटी। बीते कुछ दिनों में शहर में अवैध होर्डिंग की बाढ़ सी आ गई है। शहर के चौक-चौराहे अवैध होर्डिंग्स से फुल हो गए हैं। यह स्थिति चौक-चौराहों पर ही नहीं है, बल्कि विभिन्न जगहों की दीवारों पर भी होर्डिंग लगे हैं।
विज्ञापन

शहर नगर निगम की सीमा में तो स्थिति ज्यादा खराब है। सेक्टर हो या कॉलोनियों यहां भी अवैध होर्डिंग्स ही नजर आ रहे हैं। हैरानी इस बात की है कि नगर निगम ने अभी तक इन होर्डिंग्स को हटाने के लिए कोई कदम नहीं उठाया। यह होर्डिंग शहर की सुंदरता तो खराब कर ही रहे हैं, साथ ही हादसों को भी न्योता दे रहे हैं। शहर और हाइवे पर कई ऐसी जगह हैं, जहां इन अवैध होर्डिंग को लगाया गया है। इससे निगम को चूना तो लग ही रहा है, साथ ही यह हादसों का कारण बन रहे हैं।
विज्ञापन

निगम की ओर से कोई निर्देश नहीं
नगर निगम ने शहर में होर्डिंग लगाने के लिए कोई गाइडलाइन जारी नहीं की है, जिन लोगों ने शहर में अवैध होर्डिंग लगा रखे हैं। उनके लिए भी कोई जुर्माने का प्रावधान नहीं है। ऐसे में लोग नगर निगम को बिना बताए ही होर्डिंग लगा रहे हैं। ज्यादातर होर्डिंग शाम होते ही शहर में लग रहे हैं। शहर में होर्डिंग लगने के बाद निगम ने अभी तक कोई कदम भी नहीं उठाया है। इन होर्डिंग को हटाया भी नहीं गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन जगहों पर होर्डिंग की ज्यादा भरमार
शहर के अंबाला-हिसार रोड, मानव चौक, मानव चौक से अग्रसेन चौक, अग्रसेन चौक, महावीर पार्क की दीवार, पॉलीटेक्नीक चौक, पॉलीटेक्नीक संस्थान की दीवार, पॉलीटेक्निक चौक से जगाधरी गेट की तरफ जाने वाली सड़क, आर्य चौक, नागरिक अस्पताल की दीवार, जलबेड़ा रोड, नागरिक अस्पताल से जंडली की तरफ जाने वाली सड़क पर समेत अन्य कई जगहों पर अवैध होर्डिंग लगे हैं। इसके अलावा सरकारी इमारतों, सुलभ शौचालयों पर प्राइवेट लोगों ने अवैध होर्डिंग्स व विज्ञापन लगाए हैं। जिससे निकायों को राजस्व का नुकसान हो रहा है और शहर की सुंदरता भी खराब हो रही है।
छावनी में 18 और शहर में 32 विज्ञापन साइट
बता दें कि अंबाला छावनी में नगर परिषद के पास होर्डिंग लगाने के लिए कुल 18 साइट मौजूद हैं। सितंबर 2023 में होर्डिंग के लिए नगर परिषद ने निविदा लगाई थी, मगर सफलता नहीं मिली। इसके बाद 15 जनवरी को दोबारा से निविदा लगाई गई, मगर अभी इस पर जानकारी अपडेट नहीं है। वहीं, छावनी में अधिकांश क्षेत्र अवैध होर्डिंग से पटे हैं। यहां तक कि अंबाला-साहा राष्ट्रीय राजमार्ग पर भी कई स्थानों, प्रमुख बाजारों आदि स्थानों पर अवैध होर्डिंग लगे हुए हैं। इसी तरह नगर निगम अंबाला शहर के अंतर्गत शहर व हाइवे पर 32 विज्ञापन साइट हैं। इन साइट को विज्ञापन पर देने के लिए अगले सप्ताह में ऑक्शन पर लगाया जाएगा।

वर्जन

नगर निगम सीमा में 12 साल से अवैध होर्डिंग्स लगाए जा रहे हैं। निगम के पास इनका कोई राजस्व भी जमा नहीं हो रहा। शहर में बहुत से होर्डिंग्स, विज्ञापन सरकारी इमारतों, सुलभ शौचालयों पर प्राइवेट लोगों ने लगाए हैं। इसके लिए उन्होंने कई बार निगम अधिकारियों को पत्र भी लिखा है। अभी तक निगम ने अवैध होर्डिंग हटाने के लिए कोई कार्रवाई नहीं की है।


शक्ति रानी शर्मा, मेयर, नगर निगम।

शहर के अग्रसेन चौक के पास पार्क की दीवार की तरफ लगे अवैध होर्डिंग।

शहर के अग्रसेन चौक के पास पार्क की दीवार की तरफ लगे अवैध होर्डिंग।

शहर के अग्रसेन चौक के पास पार्क की दीवार की तरफ लगे अवैध होर्डिंग।

शहर के अग्रसेन चौक के पास पार्क की दीवार की तरफ लगे अवैध होर्डिंग।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed