फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Illegal hoardings abound from the city to the Cantonment; the Municipal Corporation's slow functioning

Ambala News: शहर से कैंट तक अवैध होर्डिंग्स की भरमार, नगर निगम की सुस्त कार्यशैली

Fri, 16 Jan 2026 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Fri, 16 Jan 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
Illegal hoardings abound from the city to the Cantonment; the Municipal Corporation's slow functioning
अंबाला सिटी के कालका चौक पर लगा अवैध होर्डिंग। संवाद
अंबाला। अंबाला शहर और अंबाला कैंट में इन दिनों कई जगह पर अवैध होर्डिंग्स और पोस्टरों लगे हुए है। शहर की कोई भी मुख्य दीवार, बिजली का खंभा या चौक-चौराहा ऐसा नहीं बचा है, जहां विज्ञापन न चिपके हों। नगर निगम की अनदेखी के कारण न केवल शहर की सुंदरता बिगड़ रही है बल्कि निगम को लाखों रुपये के राजस्व का चूना भी लग रहा है। शहर के अग्रसेन चौक, मानव चौक, कोर्ट चौक, कालका चौक व अंबाला कैंट में अंबाला जगाधरी राजमार्ग, पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस की दीवार पर लगे पोस्टर लोगों की परेशानी बढ़ा रहे हैं।अंबाला कैंट में 23 स्थान तो अंबाला सिटी में सिर्फ 22 स्थान ही होर्डिंग लगाने के लिए वैध हैं। इनमें यूनिपोल पर ही वैध साइट हैं। वहीं नगर परिषद के अधिशासी अधिकारी देवेंदर नरवालके मुताबिक अवैध होर्डिंग्स लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पिछले छह माह में कार्रवाई करते हुए एक लाख रुपये जुर्माना वसूला है।
विज्ञापन


हैरानी की बात यह है कि इन अवैध होर्डिंग्स में सबसे बड़ी संख्या धार्मिक आयोजनों और राजनीतिक प्रचार की है। नियमानुसार किसी भी सार्वजनिक स्थान पर विज्ञापन लगाने के लिए निगम से अनुमति और तय शुल्क का भुगतान अनिवार्य है, लेकिन यहां नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। अंबाला सिटी निवासी राजेश कश्यप ने बताया कि नगर निगम कभी-कभार अभियान चलाकर कुछ पोस्टर हटा तो देता है, लेकिन ठोस कार्रवाई और जुर्माने के अभाव में अगले ही दिन वहां फिर से नए होर्डिंग्स लग जाते हैं। समाजसेवी राकेश मक्कड़ ने बताया कि निगम की इस ढीली लगाम के चलते अवैध विज्ञापन लगाने वालों के हौसले बुलंद हैं। अवैध होर्डिंग्स लगाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन


ओवरब्रिज तक पर लगाए होर्डिंग

अवैध होर्डिंग का खेल इस प्रकार चल रहा है कि विज्ञापन एजेंसियां मुख्य ओवरब्रिज, बिजली के ट्रांसफार्मर और यहां तक कि रिहायशी कॉलोनियों के मुख्य गेट को भी विज्ञापनों से पाट दिया गया है। अंबाला जगाधरी राजमार्ग पर रेलवे स्टेशन के सामने भी राजमार्ग के ओवरब्रिज पर धार्मिक कार्यक्रम का होर्डिंग लगा दिखाई दिया। यहां कभी राजनैतिक तो कभी धार्मिक बड़े-बड़े होर्डिंग लगे दिखाई देते हैं। इसको लेकर एनएचएआई ने कोई कार्रवाई नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अग्रसेन चौक और कोर्ट चौक पर भी लगाए होर्डिंग

कोर्ट चौक और अग्रसेन चौक पर अवैध होर्डिंग की भरमार रहती है। अग्रसेन चौक पर पार्क की दीवार को पोस्टर और अवैध होर्डिंग लगाए गए हैं। इसी प्रकार कोर्ट चौक पर बिजली के खंभों पर होर्डिंग लटके दिखाई दिए। इसी प्रकार मानव चौक पर भी अवैध होर्डिंग की भरमार दिखाई दी। यहां पर चौक पर ही लोग ताऊ देवी लाल की मूर्ति के आगे अपने होर्डिंग लगा जाते हैं। इसी प्रकार सेक्टर सात और सेक्टर 1 के आगे भी होर्डिंग लगाए जा रहे हैं।

डीफेसमेंट ऑफ पब्लिक प्रॉपर्टी एक्ट के तहत नगर निगम के अधिकारियों को कार्रवाई का पूरा अधिकार है। नगर निगम में विज्ञापन एक्ट भी लागू होता है। नगर निगम ने विज्ञापन के लिए चयनित स्थान दे रखे हैं उसका एजेंसी को ठेका भी दे रखा है। अवैध होर्डिंग शहर की सुंदरता को खराब करते हैं। सबसे पहले तो लोगों से अपील है कि वह चयनित स्थानों का ही प्रयोग करें। अधिकारी शहर की सुंदरता बनाने के लिए एक्शन भी लें।- शैलजा संदीप सचदेवा, पूर्व मेयर



अंबाला कैंट में नगर परिषद के अधीन 23 स्थान वैध होर्डिंग के लिए निर्धारित किए गए हैं। इसमें रेलवे रोड, बैंक स्क्वेयर, गांधी मैदान के पास, सदर बाजार निकल्सन रोड, महेश नगर चौक सहित अन्य जगह शामिल हैं। इसमें से सात होर्डिंग स्थल किराये पर दिए गए हैं। पिछले छह माह में कार्रवाई करते हुए एक लाख रुपये जुर्माना वसूला है। अवैध होर्डिंग लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।---- देवेंदर नरवाल, अधिशासी अधिकारी, नगर परिषद

अंबाला सिटी के कालका चौक पर लगा अवैध होर्डिंग। संवाद

अंबाला सिटी के कालका चौक पर लगा अवैध होर्डिंग। संवाद

अंबाला सिटी के कालका चौक पर लगा अवैध होर्डिंग। संवाद

अंबाला सिटी के कालका चौक पर लगा अवैध होर्डिंग। संवाद

अंबाला सिटी के कालका चौक पर लगा अवैध होर्डिंग। संवाद

अंबाला सिटी के कालका चौक पर लगा अवैध होर्डिंग। संवाद

अंबाला सिटी के कालका चौक पर लगा अवैध होर्डिंग। संवाद

अंबाला सिटी के कालका चौक पर लगा अवैध होर्डिंग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed