{"_id":"687aafdffcee90b0cb05eb4d","slug":"if-there-is-no-investigation-on-the-irregularities-in-paddy-and-sunflower-farmers-will-go-to-court-and-will-make-the-administration-a-party-ambala-news-c-36-1-ame1006-146299-2025-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: धान और सूरजमुखी की गड़बड़ी पर जांच नहीं हुई तो कोर्ट जाएंगे किसान, प्रशासन को बनाएंगे पार्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: धान और सूरजमुखी की गड़बड़ी पर जांच नहीं हुई तो कोर्ट जाएंगे किसान, प्रशासन को बनाएंगे पार्टी
विज्ञापन
प्रेस वार्ता में शामिल हुए भारतीय किसान यूनियन शहीद भगत सिंह के सदस्य। संवाद
अंबाला सिटी। अनाज मंडी में धान और सूरजमुखी की फसलों की तोलाई व बिक्री में गड़बड़ी के विरोध में किसान नेताओं ने एक बार फिर से आवाज उठाई है। किसानों ने कहा कि हाल ही में हुए सूरजमुखी के मामले में अगर सरकार ने कोई सख्त कदम नहीं उठाया तो किसान यूनियन अदालत का दरवाजा खटखटाएगी। इस मामले में जिला प्रशासन को पार्टी बनाया जाएगा। भारतीय किसान यूनियन के प्रधान गुरमीत सिंह माजरी ने कहा कि अगर सरकार ने इस मामले में उचित कदम नहीं उठाया तो इसका सीधा मतलब यह होता है कि सरकार भी अधिकारियों व आढ़तियों के साथ मिलकर किसानों के साथ धोखा कर रही है। किसानों ने मुख्यमंत्री से भी इस मामले में उचित कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। इस मौके पर भारतीय किसान यूनियन शहीद भगत सिंह के कुलदीप सिंह मोहड़ी, मंजीत सिंह मच्छौंडा, जय सिंह जलबेड़ा और बलजीत सिंह दुराना मौजूद रहे।
इन मांगों पर नहीं मिला जवाब
- बीते वर्ष धान की फसल में तोलाई में गड़बड़ी मिली थी, जिस बारे में उन्हाेंने मार्केट कमेटी को भी लिखकर दिया था, मगर अभी तक उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
- बीते माह सिटी नई अनाज मंडी में पहुंची सूरजमुखी की फसल में ठेकेदारों पर क्या कार्रवाई इस बारे में भी बताया नहीं गया, इसके साथ ही जिन आढ़तियों ने बाहर से सस्ते दामों पर सूरजमुखी खरीदकर एमएसपी पर मंडी में लाकर बेची है उन पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन
- जांच कमेटी को मंडी में पहुंची सूरजमुखी की जांच करवाने के लिए कहा गया था। मगर कमेटी ने जांच में सिर्फ सूरजमुखी के गुणवत्ता के बारे में बताया, जबकि किसानों ने फसल कितनी पुरानी है इस बारे में जांच करने के लिए मांग उठाई थी।
इन मांगों पर गौर करे सरकार
भारतीय किसान यूनियन शहीद भगत सिंह के नेताओं ने कहा कि सरकार को हाल ही में चल रहे धान के बौनेपन की बीमारी पर किसानों को मुआवजा मिलना चाहिए, इसके साथ ही सभी मंडियों में फसल तोलाई के लिए इलेक्ट्रॉनिक कांटे उपलब्ध होने चाहिए। नकली बीज व दवाओं पर बनाए गए नए कानून को जल्द लागू किया जाए ।