फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   If the weather is clear then planes will perform stunts in the air

Ambala News: मौसम रहा साफ तो हवा में करतब दिखाएंगे विमान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Nov 2023 02:19 AM IST
विज्ञापन
If the weather is clear then planes will perform stunts in the air
रफाल
अंबाला। भारतीय वायु सेना अंबाला में 24 नवंबर को चौथा एयर शो होने जा रहा है। यह शो फाइव स्कवाड्रन के 75 वर्ष (प्लेटिनम जुबली) पूरे होने के उपलक्ष्य में है। खास बात यह है कि किसी भी एयर शो में भाग लेने वाली टीमों के लिए मौसम एक बड़ी चुनौती होता है।
विज्ञापन

मौसम के हिसाब से हवा में करतबों की संख्या निर्भर करती है। मौसम साफ है तो वायु सेना के विभाग अपनी पूरी शक्ति से प्रदर्शन कर सकेंगे। ऐसे में भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के चंडीगढ़ स्थित क्षेत्रीय निदेशक डॉ. मनमोहन सिंह की मानें तो 24 नवंबर को मौसम साफ रहेगा। कुछ स्थानों पर हल्के बादल रह सकते हैं, मगर यह अधिक चुनौती नहीं देंगे।
विज्ञापन

खास बात यह है कि इस एयर शो में पहली बार अंबाला के लोगों के लिए राफेल अपनी शक्ति का प्रदर्शन करेगा। वहीं, जगुआर भी हवा से बातें करता नजर आएगा। वहीं एयर क्राफ्ट ही नहीं, बल्कि वायु सेना के वायु वीर भी आसमान में दिखाई देंगे। आकाश गंगा स्काई डाइविंग की टीम अपने इसी हुनर के लिए पहचानी जाती है। यह जवान हवा में विभिन्न तरीकों से करतब दिखाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि इससे पहले अंबाला में वर्ष 2003-04 में भी एक एयर शो आयोजित हुआ था। इसमें सारंग हेलिकॉप्टरों की दल ने अपनी शक्ति का प्रदर्शन किया था। इसके बाद भी कुछ एयर शो हुए। वहीं, राफेल की एंट्री के समय पर भी लोगों ने वायु सेना की शक्ति को आसमान पर देखा था।

पहले स्टेशन में बैठकर देखते थे ये करतब
पुराने जानकार बताते हैं कि पूर्व में अंबाला में जाे एयर शो आयोजित हुए तब एयरफोर्स स्टेशन के भीतर बैठकर हवा में करतब करते विमानों को देखने का मौका मिला था। मगर राफेल के आने के बाद से एयरफोर्स स्टेशन अंबाला की सुरक्षा काफी बढ़ा दी गई है। इस कारण से इस बार लोग एयरफोर्स स्कूल और अंबाला छावनी के डोमेस्टिक एयरपोर्ट के पास बैठकर एयर शो देख सकेंगे। इसके लिए भी जिला प्रशासन ने वायु सेना के अधिकारियाें के साथ सामंजस्य बैठाकर यह व्यवस्था बनाई है। एक दिन पहले 23 नवंबर को वायु सेना की संबंधित टीम अभ्यास करेगी फिर 24 को लोगों के सामने प्रदर्शन किया जाएगा।


सूर्य किरण में शामिल होंगे नौ एयर क्राफ्ट

एयरफोर्स स्टेशन पर अभी तक आकाशगंगा स्काई डाइविंग टीम और सूर्य किरण एरोबेटिक टीम के संबंध में जानकारी दी गई है। मगर सूत्रों की मानें तो यहां पर रफाल, जगुआर एयर क्रॉफ्ट का प्रदर्शन भी आसमान पर देखने को मिलेगा। भारतीय वायुसेना की सूर्य किरण एरोबेटिक टीम में नौ विमान शामिल होते हैं। इन एयर क्रॉफ्ट की टीम ने देशभर में कई एयर शो करते हुए दर्शकों के उत्साह को बटोरा है। इससे पहले प्रयागराज में भी इस टीम ने प्रदर्शन किया था। यह टीम आसमान में विमानों से कई प्रकार की आकृतियां, युद्ध कौशल व अन्य करतब दिखाकर अपने हुनर का प्रदर्शन करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed