Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   If the collector rate increases, then the sale and purchase of land will become expensive again.

Ambala News: कलेक्टर रेट बढ़े तो जमीन की खरीद फरोख्त फिर होगी महंगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
If the collector rate increases, then the sale and purchase of land will become expensive again.
- 1 अप्रैल से लागू हो सकते हैं नए कलेक्टर रेट, विभाग ने शुरू की तैयारी
विज्ञापन




माई सिटी रिपोर्टर

अंबाला सिटी। नए कलेक्टर रेट के लिए एक बार फिर से तैयारियां शुरू हो गई हैं। बीते तीन वर्षों में 30 प्रतिशत तक धीमे-धीमे कलेक्टर रेट बढ़ाए जा चुके हैं। इस बार भी रेट बढ़े तो जमीन की खरीद-फरोख्त फिर से महंगी होगी। 1 अप्रैल से नए कलेक्टर रेट पर विचार होने की संभावना है।
पूर्व में कुछ इलाकों में तो 5 प्रतिशत तो पॉश इलाकों में 20 से 30 प्रतिशत तक इजाफा हो चुका है। हालांकि कलेक्टर रेट को लेकर आधिकारिक रूप से अभी जानकारी साझा नहीं की जा रही है। जल्द ही इसको लेकर प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद है, क्योंकि एक अप्रैल में अब कुछ ही दिन शेष रह गए हैं।
विज्ञापन


हाल में बढ़ोतरी के बाद फिर तैयारी

प्रशासन ने पिछले साल के आखिरी महीनों में कलेक्टर रेट में बढ़ोतरी की थी। अब फिर से रेट बढ़ाने की सुगबुगाहट ने प्रॉपर्टी बाजार में हलचल पैदा कर दी है। अगर प्रशासन ने रेट में बढ़ोतरी की तो न केवल जमीन की खरीद-फरोख्त महंगी होगी, बल्कि रजिस्ट्री शुल्क और स्टाम्प ड्यूटी का बोझ भी आम आदमी पर बढ़ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कलेक्टर रेट के लिए प्रक्रिया

कलेक्टर रेट नए लाने के लिए विशेष प्रक्रिया अपनाई जाती है। सबसे पहले तहसीलदारों को अपने क्षेत्र के बाजार भाव और विकास की स्थिति को देखते हुए नए रेट का प्रस्ताव भेजने को कहा जाता है। तहसीलों से सुझाव प्राप्त होने के बाद एक उच्च स्तरीय कमेटी इन प्रस्तावित रेटों की समीक्षा करेगी। कमेटी द्वारा रेट निर्धारित किए जाने के बाद इन्हें सार्वजनिक किया जाएगा। प्रशासन इस पर आम जनता से आपत्तियां और सुझाव मांगेगा, ताकि किसी भी विसंगति को दूर किया जा सके। हालांकि पिछली बार बिना किसी आपत्ति के मान्य किए ही कलेक्टर रेटों में बदलाव कर दिया था।


प्रॉपर्टी का बाजार मंदा : ओंकार

रियल एस्टेट एंड बिल्डर एसोसिएशन के मुख्य संरक्षक ओंकार नाथी ने बताया कि अंबाला कैंट में पहले से ही रजिस्ट्रियां बंद हैं। इसके कारण बाजार में लोग हताश हैं। वहीं कैंट में प्रॉपर्टी का बाजार मंदा पड़ा हुआ है। बीते तीन वर्षों से लगातार कलेक्टर रेट में बेतहाशा वृद्धि होती आई है। डिफेंस कॉलोनी में तीन वर्ष पहले 5500 रुपये प्रति गज के रेट हुआ करते थे जो बढ़कर 11 हजार पर आ चुके हैं। मंदी के कारण प्रॉपर्टी से हटकर निवेशक सोने चांदी और स्टॉक मार्केट में चले गए थे। अब अगर प्रॉपर्टी के कलेक्टर रेट बढ़ते हैं तो निवेशकों के लिए काफी बुरे हालात होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed