फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   If the candidates get confused among themselves, they clash with the police at some booth

आपस में उलझे प्रत्याशी तो किसी बूथ पर पुलिस से भिड़े

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jun 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
If the candidates get confused among themselves, they clash with the police at some booth
नारायणगढ़। नगर पालिका का चुनाव में कई जगह पर प्रत्याशी प्रतिनिधि एक दूसरे के साथ उलझ गए। वहीं, बूथ के बाहर पुलिस की रोक-टोक से परेशान प्रत्याशी प्रतिनिधियों ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान कई प्रत्याशी प्रतिनिधि की पुलिस के साथ नोकझोंक भी हुई। एएसपी पूजा डाबला ने प्रत्येक बूथ का दौरा किया। उन्होंने संबंधित पुलिस कर्मचारियों और अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश जारी किए, ताकि स्थिति खराब न हो।
विज्ञापन

वार्ड नंबर 3 के बाहर प्रत्याशी और पुलिस के बीच बहस हो गई। प्रत्याशी ने बताया कि उनके बूथ पर पोलिंग एजेंट की तबीयत खराब हो गई, इसलिए वह दूसरे पोलिंग एजेंट को भेजना चाह रहे थे। जिसके पास पर्ची भी थी, परंतु पुलिस उन्हें जाने ही नहीं दे रही थी। इसी बात को लेकर उन्होंने एतराज जताया था। जब इस बात की सूचना नारायणगढ़ एसएचओ विजय को लगी तो वह मौके पर पहुंचे और स्थिति संभालते हुए प्रत्याशियों व उनके प्रतिनिधियों को समझाया। साथ ही सभी को पोलिंग स्टेशन से दूर रहने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

पुलिस की रही खास नजर
पुलिस ने अति संवेदनशील बूथ में वार्ड नंबर 10 और 11 के बूथ व संवेदनशील में वार्ड नंबर 4, 6, 13 और 14 के बूथों पर खास ध्यान रखा। बूथों के बाहर पुलिस की ओर से अतिरिक्त पुलिस फोर्स की व्यवस्था की गई थी। एसएचओ और एएसपी ने कई बार वार्डों का दौरा किया। इसके अलावा पुलिस फोर्स की गाड़ी भी बार-बार इन बूथों के बाहर चक्कर काट रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed