फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   If the budget is passed, then the matter will be made

बजट हुआ पास तो बनेगी बात

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 02 May 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
If the budget is passed, then the matter will be made
अंबाला सिटी। नगर निगम की बैठक में सोमवार को 20 वार्डों के विकास कार्यों का पिटारा खुल सकता है। यह बैठक शहर वासियों के लिए सबसे अहम रहेगी। वहीं, अगर पिछली बार की तरह बैठक किन्हीं कारणों से रद्द हो जाती है तो बजट भी रद्द होने के आसार हैं। इससे सीधे तौर पर शहरवासियों को नुकसान होगा।
विज्ञापन

बता दें कि 28 मार्च को हुई बैठक में हत्यारोपी पार्षद रूबी सौदा की सदस्यता पर कोई सहमति नहीं बनी थी। इस कारण बैठक बिना किसी एजेंडा व बजट पास किए स्थगित कर दी गई थी। अब मंडलायुक्त की ओर से पार्षद की सदस्यता पर निर्णय आने पर बजट को लेकर बैठक बुलाने का निर्णय लिया गया है। उम्मीद जताई जा रही है कि इस बार बैठक में किसी तरह की अड़चन नहीं आएगी।
विज्ञापन

नगर निगम की ओर से पत्र जारी कर कहा गया है कि यह बैठक विशेष रूप से बजट पास करने के लिए बुलाई जा रही है। बजट पास होने के बाद अगर सहमति बनती है तो पिछली करीब चार बैठकों में जो एजेंडे अटक गए थे, उन्हें पास करवाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईओ ने बजट बढ़ाने के दिए थे संकेत
पिछली बैठक में नगर निगम अधिकारियों ने करीब 118 करोड़ रुपये का बजट पास करने की फाइल तैयार की थी, परंतु वह पास नहीं हो सका। इसके बाद नगर निगम अधिकारियों ने बजट को बढ़ाने का निर्णय लिया था। अब उस बजट में कितना इजाफा किया गया है, इसके बारे में बैठक में ही स्पष्ट हो सकेगा।
यह था पुराना प्रस्तावित बजट
कर्मचारियों का वेतन 54.20 करोड़
विकास कार्य 18.20 करोड़
गोशाला के लिए 1 करोड़
डेयरी कांप्लेक्स के लिए 2 करोड़
शौचालयों के लिए 1 करोड़
शहर के सौंदर्यीकरण के लिए 1 करोड़
पार्क के लिए 1.50 करोड़
श्मशान घाट के लिए 1 करोड़
गलियों के गड्ढ़ों के लिए 3 करोड़
सड़कों के गड्ढों के लिए 3 करोड़
नालों की सफाई के लिए 2 करोड़
कार्यालय रिपेयर के लिए 1 करोड़
(अन्य खर्च भी निर्धारित किया गया है)
डोर टू डोर कूड़ा उठान घोटाले का उठ सकता है मुद्दा
नगर निगम की ओर से चलाया जा रहे डोर टू डोर कूड़ा उठान मामले में मेयर शक्तिरानी शर्मा ने घोटाला उजागर किया था। यह मुद्दा भी बैठक में उठाया जा सकता है। इसके अलावा पुराने चले आ रहे घोटालों को भी पार्षद बैठक में प्रमुखता के साथ उठाएंगे और उन पर अधिकारियों से जवाब मांगेंगे ताकि घोटाले की स्थिति स्पष्ट हो सके और उनकी जांच शुरू की जा सके।
बजट पास करने के लिए बैठक बहुत जरूरी थी। अगर बजट पास नहीं होता है तो इसका नुकसान शहरवासियों और निगम कर्मचारियों को उठाना पड़ सकता है। इसके लिए सभी पार्षदों की मांग थी कि इस बैठक को जल्द से जल्द रखा जाए।

- मिथुन वर्मा, पार्षद
शहर के विकास के लिए बजट बहुत ही ज्यादा जरूरी है। बिना बजट के शहर का विकास संभव ही नहीं है। निगम अधिकारियों ने बैठक का शेड्यूल जारी कर दिया है। अब बैठक में अपने मुद्दों को उठाते हुए उन्हें पास करवाने का प्रयास करेंगे।
- राजेश मेहता, पार्षद
सोमवार को निगम की बैठक है, इसमें मुख्य एजेंडा बजट का रहेगा। वहीं, उम्मीद है कि अन्य एजेंडों को भी बैठक में रखकर उन्हें पास करवाया जाए।
-शक्तिरानी शर्मा, मेयर, नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed