{"_id":"671194de781a9a547d091087","slug":"if-someone-gets-the-gift-of-a-tour-someone-will-get-a-bracelet-ambala-news-c-36-1-amb1002-131305-2024-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: टूर का तोहफा मिलेगा तो किसी के हाथों में सजेगा कंगन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: टूर का तोहफा मिलेगा तो किसी के हाथों में सजेगा कंगन
विज्ञापन
अंबाला। करवाचौथ पर महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखती हैं, वहीं कुछ पति भी महिलाओं के लिए इस दिन व्रत रखते हैं। इस दिन अपनी पत्नी को लोग अलग-अलग प्रकार के गिफ्त देकर खुशी के पलों का अहसास कराते हैं। इसी क्रम में इस बार कोई अपनी पत्नी को रामेश्वरम या अंडमान निकोबार का टूर गिफ्त कर रहा है तो कोई आभूषण देकर पत्नी को खुश करने की तैयारी में है।
अंबाला शहर की न्यू मॉडल कालोनी निवासी राजपाल भुल्लर ने बताया कि उनके विवाह को 26 साल हो चुके हैं। इस बार वह अपनी पत्नी डॉ. बाला रानी भुल्लर को करवा चौथ पर विशेष उपहार देंगे। वह दोनों एक हफ्ते के लिए साउथ इंडिया में रामेश्वरम या फिर अंडमान निकोबार के ट्रिप पर हवाई जहाज से जाएंगे। इससे पहले करवाचौथ पर वह अपनी पत्नी को सोने का मंगलसूत्र और सोने और प्लेटिनम की अंगूठी दे चुके हैं। इसके अलावा वह पत्नी के साथ आसाम और श्रीनगर का टूर कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि उनके साथ सिरसा से डाॅ. प्रोफेसर राजकुमार सिवाच जोकि चौधरी देवी लाल यूनिवर्सिटी में प्रशासक हैं। इसके साथ दिल्ली रेलवे में डिप्टी डायरेक्टर जगबीर सिंह अपनी पत्नी शीला के साथ तीनों दोस्त टूर पर जाएंगे।
पत्नी को भेंट करेंगे आभूषण
इसके अलावा अंबाला शहर की न्यू इंद्रपुरी कालोनी निवासी संदीप आहूजा का कहना है कि उनकी शादी के 21 साल हो गए हैं और उनकी पत्नी उनके लिए हर साल करवा चौथ का व्रत रखते हुए आ रही हैं। हर करवा चौथ पर वह पत्नी के साथ कभी रेस्तरां तो कभी कहीं और जाते हैं लेकिन इस बार वह करवाचौथ विशेष तरीके से मनाएंगे और अपनी पत्नी कामिनी आहूजा को सोने का कंगन भेंट करेंगे