फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   If electricity is given, the patient is helpless for investigation and treatment

बिजली दे गई जबाव तो मरीज जांच और उपचार को लाचार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Sep 2021 02:32 AM IST
विज्ञापन
If electricity is given, the patient is helpless for investigation and treatment
गत दिवस हुई बरसात के कारण वीरवार देर शाम नागरिक अस्पताल में बिजली व्यवस्था ठप हो गई। इस कारण शुक्रवार को इलाज की उम्मीद लेकर अस्पताल पहुंचे मरीजों को सप्ताह में दूसरी बार दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बिजली न होने के कारण एक बार फिर दंत रोग, फिजियोथेरेपी, एक्सरे करवाने आए मरीजों को परेशानी हुई, वहीं इस दौरान लैब की व्यवस्था भी चरमरा गई। कम वोल्टेज आने के कारण लैब की मशीनें नहीं चल पाईं, जिसके कारण वार्ड में भर्ती मरीजों के सैंपल की रिपोर्ट नहीं बन पाई। साथ ही कम वोल्टेज के चलते अचानक ईसीजी मशीन भी जवाब दे गई, जिसके बाद दूसरी मशीन मंगवाकर आए हुए मरीजों का ईसीजी किया गया। यही नहीं शुक्रवार को दो हर्निया, एक पित्त की पथरी और चार ऑपरेशन गांठ वाले होने थे, लेकिन बिजली न होने के कारण यह संभव नहीं हो सका।
विज्ञापन

पांच दिन बाद भी नहीं हो सके मरीजों के अल्ट्रासाउंड, ठीक नहीं हुई मशीन
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला सिटी। सोमवार सुबह खराब हुई नागरिक अस्पताल की अल्ट्रासाउंड मशीन चार दिन बाद शुक्रवार को भी नहीं चली। इससे अस्पताल में गर्भवती महिलाओं सहित मरीजों को अल्ट्रासाउंड के लिए प्राइवेट सेंटरों के चक्कर काटने पड़े। हालांकि मशीन को ठीक करने के लिए शुक्रवार को कंपनी ने इंजीनियर नवीन को भेजा था। सर्विस इंजीनियर ने मशीन में सॉफ्टवेयर डाल कर एक बार चालू भी कर दिया, लेकिन जब अल्ट्रासाउंड विशेषज्ञ ने मशीन को चालू करके देखा तो गुणवत्ता सही नहीं थी। अब इंजीनियर ने सोमवार को फिर से आने की बात कही है। ऐसे में अब सोमवार तक नागरिक अस्पताल में किसी का भी अल्ट्रासाउंड नहीं हो पाएगा।
विज्ञापन

--------------
वीरवार को बरसात के बाद ट्रांसफार्मर में परेशानी आ गई थी। बिजली निगम को सूचित किया गया था। शुक्रवार दोपहर तक बिजली बाधित रही, जिस कारण स्वास्थ्य सेवाओं पर भी असर पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-- सुखबीर सिंह, पीएमओ, अंबाला शहर
मेरी पत्नी गर्भवती है। अल्ट्रासाउंड सोमवार को होना था लेकिन मशीन खराब होने के कारण हमें फिर से आने की बात कही गई। अब आया तो मशीन सही न होने की बात कही जा रही है।
- जोगिंद्र सिंह।
मेरे पेट में काफी दिनों से दर्द रहता है। तीन दिन पहले डॉक्टर ने जांच करके अल्ट्रासाउंड करवाने के लिए बोला था। अब आई तो मशीन खराब बताई जा रही है। कितनी दूर से किराया खर्च कर अस्पताल पहुंची थी और अब वापस ही लौटना पड़ेगा।
- संतोष रानी।
मेरे पेट में चोट लगी थी। उसी के उपचार के लिए आया था। डॉक्टर ने कहा कि पहले अल्ट्रासाउंड करवाकर दिखाओ फिर देखते हैं कि क्या है। यहां आया तो मशीन खराब बता रहे हैं। अब इतने पैसे भी नहीं हैं कि बाहर से अल्ट्रासाउंड करवा लें।
- राज कुमार।
...................................................
हमने सॉफ्टवेयर मशीन में डालकर एक बार चलाकर देख लिया है, लेकिन कम ज्यादा हो रही वोल्टेज इस तरह के उपकरणों के लिए तकनीकी खामी पैदा कर सकती है जो कि पहले भी हुआ है। ऐसे में अब सोमवार को फिर से मशीन को चेक किया जाएगा।

- नवीन कुमार, सर्विस इंजीनियर
......................................................................
मशीन को वैसे तो इंजीनियर ने ठीक कर दिया है लेकिन जब मैने मशीन को चलाकर देखा तो मशीन की गुणवत्ता आधी रह गई थी। ऐसे में जिस मरीज की जांच करनी हो और स्क्रीन पर दर्शाई जा रही पिक्चर ही सही न हो तो जांच करने का मतलब नहीं रह जाता। अब इंजीनियर ने सोमवार को आने की बात कही है।
- डॉक्टर विजय वर्मा, अल्ट्रासाउंड विशेषज्ञ नागरिक अस्पताल अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed