फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   If application fee is not deposited then the form will be cancelled

Ambala News: आवेदन शुल्क नहीं जमा कराया तो फार्म होगा रद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 27 May 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
If application fee is not deposited then the form will be cancelled
शहर के राजकीय बहुतकनीकी संस्थान में दा​खिला के बारे में जानकारी लेते हुए अभ्यर्थी। संस्थान
अंबाला सिटी। राजकीय बहुतकनीकी संस्थान में डिप्लोमा कोर्स में दाखिला के लिए 27 मई से ऑनलाइन आवेदन शुरू होंगे। ऑनलाइन आवेदन फॉर्म हरियाणा स्टेट टेक्निकल एजुकेशन सोसाइटी पंचकूला की वेबसाइट पर भरे जाएंगे। ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने के लिए अभ्यर्थी के पास परिवार पहचान पत्र, आधार कार्ड, कक्षा दसवीं, 12वीं पास होने का प्रमाण पत्र, स्कैन किया हुआ फोटो, स्कैन किया हुआ हस्ताक्षर जरूरी हैं। ऑनलाइन आवेदन करने के बाद सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को 1 हजार रुपये आवेदन शुल्क और आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को 700 रुपये ऑनलाइन जमा करवाने होंगे।
विज्ञापन

ऑनलाइन आवेदन शुल्क डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, यूपीआई, नेट बैंकिंग के माध्यम से किया जा सकता है। अगर कोई अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरता है, लेकिन आवेदन शुल्क नहीं जमा करता तो ऐसे अभ्यर्थी की ऑनलाइन आवेदन को सत्यापित नहीं किया जाएगा और एप्लीकेशन फॉर्म को रद्द कर दिया जाएगा। ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने के दौरान अभ्यर्थी की ओर से अपनी फोटो, हस्ताक्षर, योग्यता परीक्षा का प्रमाण पत्र, कैटेगरी प्रमाण-पत्र वेबसाइट पर अपलोड करने जरूरी हैं।
विज्ञापन

इन कोर्स पर होगा दाखिला
डिप्लोमा कोर्स का नाम



स्वीकृत सीट
आर्किटेक्चर



60

ऑटोमोबाइल

60

सिविल




120

कंप्यूटर




60

इलेक्ट्रिकल


60

इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन
60

मेकेनिकल


120

प्लास्टिक


60


वर्जन
संस्थान में दाखिला लेने के लिए अभ्यर्थियों में उत्साह है। मंगलवार 27 मई से ऑनलाइन आवेदन के लिए पोर्टल खुलेगा। आठ कोर्स की 600 सीट पर दाखिले किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. राजीव सपरा, प्राचार्य, राजकीय बहुतकनीकी संस्थान, अंबाला शहर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed