{"_id":"6a3598a3a8d58cd1bb032fd8","slug":"if-a-dilapidated-building-collapses-the-owner-is-responsible-and-must-be-removed-within-7-days-ambala-news-c-36-1-amb1002-165078-2026-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: जर्जर भवन गिरा तो मालिक जिम्मेेदार, 7 दिन में हटाना होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: जर्जर भवन गिरा तो मालिक जिम्मेेदार, 7 दिन में हटाना होगा
विज्ञापन
दोखंबा चौक के पास जर्जर इमारत यहीं पर लगती है सब्जी मंडी। संवाद
अंबाला सिटी। शहर के सब्जी मंडी में 75 वर्ष पुराने भवन के गिरने के बाद नगर निगम सख्त हो गया है। निकाय क्षेत्रों में आने वाले ऐसे भवनों को अब गिराने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। इससे पहले शुक्रवार को नगर निगम ने कर्मचारियों को सब्जी मंडी क्षेत्र में भेजकर जर्जर भवनों को खाली करने की मुनादी कराई।
जर्जर भवनों के मालिकों को एक सप्ताह का समय दिया गया है कि या तो वह अपने जर्जर भवन को खुद गिरा लेंगे। अगर खुद नहीं तोड़ा तो नगर निगम जेसीबी से तोड़ने की कार्रवाई करेगा। इस फैसले के बाद कैंट और सिटी में जर्जर भवन के मालिकों में हड़कंप मच गया है।
नगर निकाय विभाग के पास जर्जर भवनों का नहीं है आंकड़ा : अभी तक नगर निगम विभाग के पास नगर निकायों में जर्जर भवनों का आंकड़ा नहीं है। अंबाला सिटी में सब्जी मंडी में हुए हादसे के बाद अब नगर निगम व अन्य निकायों ने ऐसे भवनों को खोजना शुरू कर दिया है। एक आंकड़े के अनुसार जिला में 200 से अधिक जर्जर भवन हैं। इन भवनों में से कईयों के पास तो आज तक विभाग की तरफ से कोई नोटिस भी नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
जहां हुआ हादसा वहां कई जर्जर भवन : सिटी की सब्जी मंडी में जहां पर हादसा हुआ, जिसमें दो लोग चोटिल हुए वहां पर एक भवन नहीं बल्कि कई और भवन जर्जर अवस्था में हैं। इन भवनों को सब्जी विक्रेताओं को किराए पर दिया गया था। सब्जी विक्रेता इनमें रात्रि को अपना सामान रखा करते थे। शुक्रवार को जब सब्जी मंडी निर्धारित स्थान पर लगाने की मुनादी कराई गई तो सब्जी विक्रेताओं को रोष भी हुआ, क्योंकि वह कई साल से यहां रेहड़ी लगा रहे हैं। उन्होंने मांग की कि नगर निगम उन्हें जगह दिलाए। इधर नगर निगम इन जर्जर भवनों को एक सप्ताह में गिराने का इरादा तय कर चुका है। ब्यूरो