फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Identification of the young man burnt by high tension wires

Ambala News: हाईटेंशन तारों से झुलसे युवक की पहचान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 13 Mar 2024 03:52 AM IST
विज्ञापन
Identification of the young man burnt by high tension wires
अंबाला। हाईटेंशन तार की चपेट में आए मृतक युवक की पहचान 21 वर्षीय रोहित कुमार के रूप में हुई। वह पिलाई गांव छतीसगढ़ का निवासी है। उक्त जानकारी मृतक के नाना डीपी वर्मा ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि रोहित छठी कक्षा तक पढ़ा-लिखा था। बचपन से ही वो बढ़ा शरारती था। वो कोई काम नहीं करता था। इसलिए परिजनों ने उसे अमृतसर में रिश्तेदारों के पास जाने को कहा था। उसे शराब पीने की आदत थी, लेकिन वो कैसे हाईटेंशन तारों की चपेट में आ गया, यह समझ से परे है।
विज्ञापन

मृतक के परिजन छतीसगढ़ से चल पड़े हैं जोकि बुधवार सुबह अंबाला पहुंच जाएंगे। अब इस मामले में जीआरपी ने रेलवे डाॅक्टर पर लापरवाही के आरोप जड़े हैं। जीआरपी प्रभारी धर्मवीर सिंह ने बताया कि हादसा शाम लगभग 5 बजे प्लेटफार्म 1 पर हुआ था। लेकिन एक घंटे तक रेलवे डाक्टर ही नहीं आया। जब वो आया तो युवक की हालत काफी खराब हो चुकी थी। इस दौरान यह भी जानकारी सामने आई कि रेलवे की एंबुलेंस खराब थी तो घायल को समय पर अस्पताल भी नहीं पहुंचाया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

दरअसल सोमवार शाम को मृतक प्लेटफार्म एक पर लगे बिजली के खंभे पर चढ़ गया था। जब उसने हाईटेंशन तारों पर पैर रखा तो अचानक धमाके साथ वो रेलवे लाइन पर गिर गया। मौके पर मौजूद आरपीएफ प्रभारी जावेद खान ने उसे तुरंत रेलवे लाइन से उठाकर प्लेटफार्म एक पर रखा और मामले की जानकारी स्टेशन मास्टर को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed