{"_id":"662593ac2fed2384a90933d8","slug":"identification-of-the-person-who-shot-at-sarpanch-and-son-ambala-news-c-36-1-amb1001-121888-2024-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: सरपंच और बेटे पर गोली चलाने वाली की शिनाख्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: सरपंच और बेटे पर गोली चलाने वाली की शिनाख्त
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मुलाना। होली गांव के सरपंच बलविंदर सिंह व उसके बेटे अभिषेक पर गोली चलाने वाले आरोपी और उसके साथी के खिलाफ मुलाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मुख्य आरोपी की पहचान होली गांव निवासी काला के तौर पर हुई है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है।
सरपंच ने बताया कि आरोपी 20 अप्रैल को शाम 4.40 बजे वो होली बस अड्डे पर अपनी गाड़ी से उतरकर अपने सचिव मनजीत सिंह की गाड़ी में पंचायत संबंधी कार्य को लेकर मंत्रणा कर रहा था। इस दौरान दो व्यक्ति आए और उनकी गाड़ी के शीशे पर हाथ मारते हुए कहा कि शीशा खोल। जैसे ही उसने गाड़ी का शीशा खोला तो आरोपी ने पूछा कि होली गांव का सरपंच कौन है तो बलविंदर ने हामी भर दी। इसके बाद आरोपी उसके साथ हाथापाई करने के साथ जाति सूचक शब्दाें का इस्तेमाल करते हुए गाली-गलौज करने लगा।
इस पर उसने अपने बेटे अभिषेक को फोन किया। उसका बेटा भागकर जब बस अड्डे पर आया तो आरोपी ने दोबारा साथ हाथापाई व मारपीट शुरू कर दी। जब वो दोनों आरोपियों को पकड़ने के लिए उनकी तरफ दौड़े तो उन्होंने एक फायर हवा में और दूसरा फायर उसकी टांग के ऊपर कर दिया। दोनों पिता-पुत्र ने भागकर गेट के पीछे छिप गए और इतने में एक एक्टिवा सवार वहां आया और दोनों उस पर सवार होकर फरार हो गए। कुछ देर बाद मौके पर पुलिस भी पहुंच गई।
विज्ञापन
घटनास्थल के आसपास पूछताछ में किसी ने भी गोली चलने की आवाज को स्पष्ट नहीं किया है। पुलिस दो बार आरोपियों के ठिकाने पर दबिश दे चुकी है। आरोपी नहीं मिले। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। - रामपाल राणा, जांच अधिकारी, मुलाना थाना।