फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   ICU unit is ready, five MOs will be available

Ambala News: आईसीयू यूनिट तैयार, मिलेंगे पांच-पांच एमओ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 19 Aug 2024 05:00 AM IST
विज्ञापन
ICU unit is ready, five MOs will be available
अंबाला सिटी। अंबाला सिटी और छावनी के नागरिक अस्पताल में आईसीयू यूनिट बनकर तैयार हो गई है। अभी तक विभाग ने इसे शुरू नहीं किया है। अधिकारियों का कहना है कि निदेशालय के आदेशों पर यूनिट को शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. राकेश सहल ने बताया कि यूनिट को चलाने के लिए सिटी और छावनी में पांच-पांच मेडिकल अधिकारी मिलेंगे। ये एमओ आईसीयू यूनिट में अपनी सेवाएं देंगे। यूनिट के लिए उपकरण व बेड भी उपलब्ध हैं। गौरतलब है कि निदेशालय के आदेशों पर टीम ने दौरा किया था और 31 जुलाई तक यूनिट शुरू करने को कहा था। इसके बाद 10 दिनों की मोहलत और मांगी गई थी। अब 10 अगस्त भी बीत गई है लेकिन यूनिट शुरू नहीं हुई है। चुनावों की घोषणा के बाद अब इसमें लंबा समय लगता दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन

12 बेड की यूनिट बनेंगी
दोनों नागरिक अस्पतालों में 12-12 बेड की यूनिट बनेंगी। इसमें एचडीयू यूनिट भी बनाई जाएगी। इस यूनिट में गंभीर मरीजों को भर्ती किया जाएगा। अस्पताल के स्टाफ को भी प्रशिक्षण के लिए भेज गया था। अब दूसरी टीम के प्रशिक्षण का इंतजार है। इन दोनों यूनिट के शुरू होने से अस्पताल में आने वाले गंभीर मरीजों को उपचार के लिए चंडीगढ़ रेफर नहीं करना पड़ेगा। दोनों अस्पतालों के आंकड़ों को देखें तो प्रत्येक माह 70 से 100 मरीज रेफर होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
हमारी ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। दोनों अस्पतालों में यूनिट तैयार है। निदेशालय की ओर से निर्देशों पर यूनिट को शुरू करवा दिया जाएगा।
-डॉ. राकेश सहल, सीएमओ अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed