फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   I will work on development and cleanliness first: Akshita Saini

विकास और सफाई पर पहले करूंगी काम : अक्षिता सैनी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
I will work on development and cleanliness first: Akshita Saini
अ​क्षिता सैनी अपने पिता के साथ कार में जीत का प्रमाणपत्र लेने जाती हुईं। संवाद
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


अंबाला सिटी। नगर निगम चुनाव में मेयर चुनने के बाद अक्षिता सैनी ने लोगों से किए वादों को पूरा करने का संकल्प लिया है। उन्होंने कहा कि हमारे घोषणापत्र में जो भी वादे किए गए हैं वह जरूर पूरे होंगे। सबसे पहले उनका विशेष ध्यान विकास के कार्यों व सफाई के मुद्दे पर रहेगा। रुके हुए विकास कार्यों में तेजी लाने और शहर को सुंदर स्वच्छ बनाने की दिशा में काम करेंगे। इसके साथ ही लोगों को नगर निगम के दैनिक कार्यों में आने वाली समस्याओं को भी दूर किया जाएगा।

------------

नगर निगम में काम का अनुभव आएगा काम

अक्षिता सैनी ने बताया कि उन्होंने नगर निगम में कुछ समय संविदा पर एक कर्मचारी के तौर पर काम किया है। ऐसे में वह नगर निगम से जुड़ी समस्याओं को अच्छी तरह जानती हैं। लोग जिन समस्याओं के लिए नगर निगम के चक्कर लगाते हैं उन समस्याओं का डिजिटलीकरण के माध्यम से समाधान दिया जाएगा।
विज्ञापन


-------------

पिता के साथ आईं थी अक्षिता

नगर निगम की मतगणना पौने 12 बजे पूरी हो गई थी। इस दौरान जैसे ही अक्षिता सैनी को विजेता घोषित किया वह कार से सेक्टर 9 स्थित मतगणना केंद्र तक पहुंची। कार में आगे की तरफ पूर्व मंत्री असीम गोयल बैठे थे तो पीछे अक्षिता अपने पिता के साथ बैठी नजर आईं। इस दौरान पीता स्वर्ण सैनी की आंखें नम दिखाई दीं। बार-बार अक्षिता पिता को खुश करने का मौका तलाशतीं दिखीं। वहीं जीत के बाद जब वह घर पहुंचीं तो उनका जोरदार स्वागत किया गया। इस पल के गवाह सिर्फ उनके परिजन नहीं बल्कि अंबाला सिटी के सैकड़ों लोग बने।
विज्ञापन
विज्ञापन

अक्षिता सैनी अपने पिता के साथ कार में जीत का प्रमाणपत्र लेने जाती हुईं। संवाद

अक्षिता सैनी अपने पिता के साथ कार में जीत का प्रमाणपत्र लेने जाती हुईं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed