फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   i have not concern with vij & ratanlal differences

विज-कटारिया की रार से सीएम का किनारा

Thu, 08 Oct 2015 01:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/अंबाला
ब्यूरो/अमर उजाला/अंबाला Updated Thu, 08 Oct 2015 01:02 AM IST
विज्ञापन
i have not concern with vij & ratanlal differences

सांसद रतनलाल कटारिया और सेहत मंत्री अनिल विज के बीच छिड़ी जुबानी जंग से प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने सीधे-सीधे किनारा कर लिया है। सीएम ने अंबाला छावनी में जीएमएन कॉलेज में यूथ फेस्टिवल के उद्घाटन के बाद साफ कहा कि सांसद रतनलाल कटारिया और सेहत मंत्री अनिल विज के बीच क्या विवाद है? उससे उन्हें कोई मतलब नहीं है। सीएम खट्टर से जब पूछा गया कि भाजपा के सांसद ने भाजपा के सेहत मंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी की है और दोनों में खींचतान भी बढ़ती जा रही है, मामला भाजपा हाईकमान तक पहुंच चुका है। तो क्या इस मामले में प्रदेश भाजपा व सरकार द्वारा इन दोनों दिग्गजों के बीच की खाई को कम करने का कोई प्रयास किया जा रहा है? तो सीएम ने कहा कि वे इस मामले में कुछ नहीं कहना चाहते, सांसद रतनलाल कटारिया ने सार्वजनिक तौर पर विज को क्या बोला है? वो सांसद कटारिया से ही पूछा जाए तो बेहतर होगा। 

विज्ञापन

भाजपा हाईकमान को विज ने की शिकायत

दरअसल, कुछ दिन पहले सेहत मंत्री विज ने सोशल मीडिया पर सांसद रतनलाल कटारिया का एक बयान वायरल किया है। जिसमें सांसद कटारिया ने कहा कि उनके सामने यदि किसी ने सेहत मंत्री अनिल विज की बात की, तो मैं समझूंगा कि वो व्यक्ति अंबाला के विकास का हितैषी नहीं हो सकता। विज ने कटारिया द्वारा दिए गए इस बयान का वीडियो बतौर प्रमाण भाजपा हाईकमान को शिकायत के रूप में भेज रखा है। उधर, सांसद रतनलाल कटारिया ने कहा कि हाईकमान जब जवाब मांगेगा, तो वे दे देंगे, फिलहाल वे विज की कोई बात नहीं करना चाहते।

विज्ञापन

सीएम का फूलों से स्वागत, सेहत मंत्री से हेलो भी नहीं

सांसद रतनलाल कटारिया और सेहत मंत्री में आज भले एक-दूसरे से खासे रूठे हों। लेकिन कभी दोनों पड़ोसी थे। शास्त्री कालोनी में ही अनिल विज की कोठी के बिल्कुल पास में ही सांसद रतनलाल कटारिया की कोठी थी। कई साल कटारिया वहीं विज के पड़ोस में ही रहे। पिछले साल लोकसभा चुनाव में विज ने कटारिया को खुलकर समर्थन भी दिया। मगर आज कटारिया और विज के बीच खासी रार है। इसी का नजारा सिटी पंचायत भवन में भी बुधवार को देखने को मिला। सीएम के मंच पर विज और कटारिया दोनों करीब डेढ़ घंटा बैठे रहे, मगर न तो दोनों ने एक-दूसरे से आंखें मिलाई और न ही हाथ। सीएम के पहुंचने पर कटारिया ने बाकायदा सीएम को फूलों का गुलदस्ता देकर उनका स्वगात किया। लेकिन सीएम के साथ ही आए सेहत मंत्री को सांसद कटारिया ने हेलो तक बोलना मुनासिब नहीं समझा।

विज्ञापन
विज्ञापन

महंगी बिजली चिंता का विषय : खट्टर

सीएम मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि प्रदेश में महंगी बिजली को लेकर हायतौबा मची हुई है। इसे लेकर सरकार भी गंभीर है। बिजली दरों में बढ़ोतरी थोड़ी चिंताजनक जरूर है, लेकिन फिर भी सरकार कोशिश कर रही है कि सरकार इस मामले में जनता को राहत दे। इस बारे में बिजली कंपनियों से अभी बातचीत चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed