फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   I am a child, you are mother Sherawaliye... the atmosphere became devotional with the hymn

Ambala News: मैं बालक तू माता शेरांवालिए...भजन से भक्तिमय बना माहौल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
I am a child, you are mother Sherawaliye... the atmosphere became devotional with the hymn
सेक्टर 10 ​स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर में भजन संध्या के शुभारंभ पर मौजूद गुदगुदी जंक्शन समूह 
अंंबाला सिटी। सेक्टर 10 स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर में भजन संध्या आए नवरात्रे मैय्या दे का आयोजन किया गया। यह भजन संध्या गुदगुदी जंक्शन समूह के भक्ति सागर विंग की ओर से आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित श्यालिकग्राम व अन्य विद्वानों द्वारा सर्वदेव पूजन, ज्योत प्रज्ज्वलित करने और चुनरी रस्म के साथ हुआ। गणेश स्तुति और गुरु वंदना के पश्चात 11 गायकों ने अपनी मधुर आवाज से समां बांधा।
विज्ञापन

महंत अरुण शर्मा पुखराज ने मैं बालक तू माता शेरांवालिए, राजेश सभरवाल ने आई सिंह पे सवार मैय्या, हार्दिक शर्मा ने शेर पे सवार होके आ जा शेरावालिए जैसे भजन सुनाए। इस दौरान पंडाल जय माता दी के जयकारों से गुंजायमान हो उठा। डॉ. वीरेंद्र भनोट, ललित वर्मा, राजेश ज्योति और सीमा शर्मा सहित अन्य कलाकारों ने भी माता के चरणों में अपनी हाजिरी लगाई। महिला संकीर्तन मंडली की ओर से सामूहिक दुर्गा चालीसा का पाठ किया गया। कार्यक्रम के अंत में आरती व भोग के पश्चात मंदिर कमेटी ने गायकों को माता का स्वरूप, नारियल और चुनरी भेंट कर सम्मानित किया।
विज्ञापन

सेक्टर 10 स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर में भजन संध्या के शुभारंभ पर मौजूद गुदगुदी जंक्शन समूह 

सेक्टर 10 स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर में भजन संध्या के शुभारंभ पर मौजूद गुदगुदी जंक्शन समूह 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed