फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Husband used to watch porn videos, wife went to court just four days after marriage

Ambala News: पति देखता था पोर्न वीडियो, शादी के चार दिन बाद ही पत्नी पहुंची कोर्ट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jul 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
Husband used to watch porn videos, wife went to court just four days after marriage
अंबाला सिटी। जिला कोर्ट में आए पति-पत्नी के रिश्तों में खटास देखने को मिल रही है। कई मामलों में तो देखा गया है कि शादी के अगले ही दिन विवाद हो जाता है और मामले कोर्ट में पहुंच जाते हैं, ऐसे ही दो मामले जिला अंबाला में सामने आए हैं। एक मामले में पति को पोर्न फिल्म देखने की आदत थी। इस बात से परेशान होकर पत्नी ने शादी के चार दिन बाद ही अलग होने का फैसला ले लिया, वहीं दूसरे मामले में पत्नी किसी अन्य युवक के साथ प्रेम प्रसंग में थी इसी आधार पर पति ने शादी के दो ही दिन बाद कोर्ट में अलग होने की अर्जी लगा दी। जिसके बाद आपसी समझौते पर दोनों जोड़ों को तलाक मिल गया।
विज्ञापन


केस 1
अंबाला सिटी के निवासी एक युवक व युवती की शादी वर्ष 2024 में शादी हुई थी। सब कुछ ठीक था। शादी के तुरंत बाद ही युवक अपनी पत्नी को पोर्न वीडियो दिखाने लगा। वीडियो के अनुसार संबंध बनाने पर विवश करने लगा। ऐसे में पत्नी ने आपत्ति जताई। मगर रोजाना यही सिलसिला हुआ तो पत्नी ने चार दिन बाद ही कोर्ट में अलग होने के लिए अर्जी लगा दी। फैमिली कोर्ट ने सुनवाई कर दंपती को एक साल के लिए अलग कर दिया है।
विज्ञापन


केस 2
अंबाला सिटी में रहने वाले एक युवक व युवती की पिछले वर्ष शादी हुई थी। शादी के दो दिन बाद पता चला कि पत्नी का किसी और युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा है। इसी बात से पति ने पत्नी से अलग होने की कोर्ट में अर्जी लगा दी। इसके बाद आपसी सहमति पर कोर्ट ने तलाक मंजूर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर माह होते हैं 300 तलाक
जिला कोर्ट परिसर में इस प्रकार के मामलों को सुलझाने के लिए कोर्ट चार व पांंच स्थापित की गई हैं, जिनमें प्रत्येक माह में दो हजार से अधिक मामलों की सुनवाई होती है, जिसमें से सहमति व अन्य तरीकों से 300 मामलों में तलाक दिया जाता है, इसके अलावा खर्चे से संबंधित मामले और माता पिता से जुड़े मामले भी शामिल हैं। पति- पत्नी जब तलाक की अर्जी लगाते हैं तो उन्हें छह महीने से लेकर 18 महीने तक का समय दिया जाता है, इसके बाद भी अगर दोनों पक्ष सुलह नहीं करते तो उन्हें अलग कर दिया जाता है।


ये बन रहे तलाक के मुख्य कारण
पारिवारिक विवादों की पैरवी करने वाले अधिवक्ता विशाल धवन ने बताया कि इन दिनों तलाक का सबसे बड़ा कारण छोटे बड़े शहरों में रिश्ते होना है। लड़का लड़की के शहरों में अंतर हो तो सोच में भी अंतर आ जाता है। इस कारण रिश्तों में तनाव बढ़ता जाता है, इसके साथ ही पति-पत्नी काम के कारण परिवार से अलग रहते हैं, ऐसे में परिवार के अन्य सदस्यों के अभाव में जिम्मेवारियां बढ़ जाती हैं और एक दूसरे को समय नहीं दे पाते, वहीं मोबाइल फोन भी रिश्तों में एक बड़ी समस्या बन गया है। पति-पत्नी अपनी डिजिटल दुनिया में ही अधिक समय बिताना पसंद करते हैं, इस कारण एक दूसरे के साथ बात ही नहीं होती, जिससे भी रिश्ते बिगड़ते जा रहे हैं।


क्या कहते हैं मनोवैज्ञानिक

मनोचिकित्सक डॉ. कुलदीप सिंह ने बताया कि पति- पत्नी के अलगाव का सबसे बड़ा कारण अवैध संबंध है, जिसमें पति या पत्नी दोनों ही गलती में होते हैं। इसके साथ ही अगर पति शराब या अन्य नशा करता है तो वह घरेलू हिंसा करता है, जिससे परेशान होकर महिलाएं अलग होने का फैसला लेती हैं। इंटरनेट भी काफी हद तक रिश्तों में परेशानियां बन जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed