फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Husband hanged himself, on wife's complaint case filed against 27 people including CIA incharge

Ambala News: पति ने लगाया फंदा, पत्नी की शिकायत पर सीआईए प्रभारी सहित 27 के खिलाफ केस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jul 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
Husband hanged himself, on wife's complaint case filed against 27 people including CIA incharge
संवाद न्यूज एजेंसी,
विज्ञापन




अंबाला/मुलाना। जमीन के विवाद में करनाल निवासी दीनानाथ ने फंदा लगा लिया। मृतक की पत्नी पूनम देवी की शिकायत पर पुलिस ने करनाल के सीआईए प्रभारी मोहन लाल और जांच अधिकारी मनोज सहित 27 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पूनम ने बताया कि उसके पति के दोस्त विक्रम ने अपने हिस्से की जमीन को बेचने के लिए गढ़ी बीरबल के व्यक्ति के साथ संपर्क किया था। इस बात से विक्रम के परिवार वाले नाराज थे। इस नाराजगी को लेकर विक्रम ने वर्ष 2019 में रुपयों के लेनदेन को लेकर दीनानाथ पर मामला दर्ज करवा दिया, लेकिन इस मामले में वह बरी हो गया था इसके बाद जुलाई 2019 में विक्रम ने फंदा लगा लिया था। इस मामले में भी दीनानाथ सहित अन्य लोगों को आरोपी बनाया गया था।
जब उसका पति दीनानाथ जमानत पर बाहर आया तो विक्रम के परिजन उसे परेशान करने लगे। इस दौरान 11 अक्तूबर 2023 को ट्यूबवेल पर सूरज, परमिंदर, सूरज व ऋषिपाल आए। लेकिन यहां ऋषिपाल की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। इस मामले में उसके पति को फिर आरोपी बना दिया जबकि उसका इस मामले से कोई लेनादेना नहीं था। इस परेशानी के चलते उसके पति ने फंदा लगा लिया और सुसाइड नोट में प्रताड़ित करने वालों का नाम लिख दिया।
विज्ञापन



इन पर दर्ज हुआ मामला
मृतक दीनानाथ के पास मिले सुसाइड नोट के आधार पर पुलिस ने करनाल के सीआईए प्रभारी मोहन लाल सहित जांच अधिकारी मनोज के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इनके अलावा आशीष, अशोक पहलवान, बीरपाल, विरापाल, आशीष के दोनों मामा वा फूफा, गौरव, अजन, पवन, सूरज, नरेश, अशोक, अंग्रेज सैनी, प्रीत सहित दो महिलाओं को आरोपी बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed