फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   husband and wife suicided

फंदे से लटका मिला पति, सल्फास निगलकर पत्नी ने मौत को लगाया लगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jan 2020 02:12 AM IST
विज्ञापन
husband and wife suicided
बरनाला गांव के 63 साल के मनी सिंह ने पत्नी कुलवंत कौर के साथ मौत को गले लगा लिया। मनी का शव फंदे से लटका मिला। जबकि पत्नी कुलवंत कौर ने सल्फास खाकर आत्महत्या कर ली। घटना के दौरान घर पर कोई नहीं था। वापस लौटने पर बेटे को घर में मां व पिता की लाश मिली। दंपती द्वारा आत्महत्या करने की खबर मिलने के तुरंत बाद पुलिस मौके पर पहुंची। जांच के दौरान कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
विज्ञापन

घरेलू विवाद की वजह से की आत्महत्या
पीडब्ल्यूडी से रिटायर्ड मनी सिंह ने पत्नी कुलवंत कौर के साथ किन हालात में आत्महत्या की यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पता चला है कि घरेलू विवाद की वजह से दोनों पति-पत्नी परेशान थे। विवाद की वजह से ही घर में झगड़ा चल रहा था। माना जा रहा है कि घरेलू कलह से छुटकारा पाने के लिए ही दोनों ने एक साथ इस दुनिया से विदा होने का फैसला लिया। हालांकि दोनों ने आत्महत्या के लिए अलग-अलग तरीका अपनाने पर थोड़ा शक जताया जा रहा है। इसी वजह से पुलिस सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच कर रही है। देर शाम तक पुलिस के हाथ सुसाइड नोट हाथ नहीं लगा था।
विज्ञापन

घर में अकेले होने पर उठाया कदम
बेटे रणजीत सिंह ने पुलिस को बताया कि सोमवार को वह किसी काम से डेराबस्सी गया था। जबकि उसकी पत्नी बच्चों के साथ मायके गई है। दूसरा भाई मोहाली में परिवार के साथ रहता है। सोमवार को घर पर केवल उसके पिता मनी सिंह व मां कुलवंत कौर ही थी। शाम को जब वह घर लौटा तो दरवाजा अंदर से बंद था। उसने कई बार दरवाजा खटखटाया लेकिन भीतर से आवाज नहीं आई। तब उसने धक्का देकर दरवाजा खोल दिया। जहां मां व पिता की लाश मिली। मनी सिंह की लाश फंदे से झूल रही थी जबकि मां कुलवंत कौर का शव नीचे पड़ा था। उसने सल्फास निगलकर मौत को गले लगाया। एक साथ दंपति द्वारा आत्महत्या किए जाने की भनक लगते ही भारी संख्या में ग्रामीण भी मौके पर जमा हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

किन हालात में दंपती ने आत्महत्या की इसकी जांच चल रही है। अभी तक हमें सुसाइड नोट नहीं मिला है। मनी ने फंदे पर लटककर जान दी जबकि कुलवंत ने जहर निगला है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। अभी बेटे के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। इसके बाद ही इस मामले की तस्वीर साफ हो पाएगी।
बलकार सिंह, जांच अधिकारी, थाना पंजोखरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed