फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Husband accused of hacking social media ID in Ambala FIR registered based on victim's complaint

अंबाला: पति पर सोशल मीडिया आईडी हैक करने का आरोप, पीड़िता की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज

Wed, 30 Sep 2026 03:41 PM IST
Naveen संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला सिटी
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला सिटी Published by: Naveen Updated Wed, 30 Sep 2026 03:41 PM IST
सार

महिला का आरोप है कि 10 जून को अचानक उसका मोबाइल नंबर बंद कर दिया गया। इसके तुरंत बाद उसकी ईमेल, इंस्टाग्राम आईडी और फेसबुक अकाउंट के पासवर्ड बदल दिए गए। पीड़िता के मुताबिक, पिछले करीब 3 महीने से उसके पास अपने किसी भी अकाउंट का एक्सेस नहीं है।

विज्ञापन
Husband accused of hacking social media ID in Ambala FIR registered based on victim's complaint
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वैवाहिक विवाद के बीच महिला का मोबाइल नंबर बंद कराकर उसके ईमेल, फेसबुक व इंस्टाग्राम अकाउंट हैक करने और उनका एक्सेस छीनने का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि उसके पति ने रंजिश के तहत या किसी माध्यम से उसके सभी सोशल मीडिया अकाउंट्स के पासवर्ड बदल दिए हैं। साइबर क्राइम पुलिस की जांच रिपोर्ट के बाद थाना सेक्टर-9 पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ आईटी एक्ट की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


10 जून को अचानक बंद हुआ नंबर, बदल गए पासवर्ड
पुलिस को सौंपी शिकायत में जंडली निवासी महिला ने बताया कि उसका अपने पति शिवम के साथ वैवाहिक विवाद चल रहा है, जिसकी शिकायत पहले से ही सेक्टर-9 थाने में पेंडिंग है। शादी के बाद से वह जिस मोबाइल नंबर का इस्तेमाल कर रही थी, वह उसके पति के नाम पर पंजीकृत था और उसी नंबर से उसके सभी सोशल मीडिया अकाउंट्स (ईमेल, इंस्टाग्राम व फेसबुक) जुड़े हुए थे।
विज्ञापन


महिला का आरोप है कि 10 जून को अचानक उसका मोबाइल नंबर बंद कर दिया गया। इसके तुरंत बाद उसकी ईमेल, इंस्टाग्राम आईडी और फेसबुक अकाउंट के पासवर्ड बदल दिए गए। पीड़िता के मुताबिक, पिछले करीब 3 महीने से उसके पास अपने किसी भी अकाउंट का एक्सेस नहीं है। महिला ने आशंका जताई है कि पति ने रंजिश के तहत उसके अकाउंट्स हैक करवाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच अधिकारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि शिकायत और साइबर रिपोर्ट के आधार पर आरोपी के खिलाफ धारा 66 सी आईटी एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और जल्द ही आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed