फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Humidity is making us sweat, waiting for the rain

Ambala News: उमस छुड़ा रही पसीना, बारिश का इंतजार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Jun 2025 02:30 AM IST
विज्ञापन
Humidity is making us sweat, waiting for the rain
अंबाला में पड़ रही चिलचिलाती गर्मी से बचने के लिए  नागरिक अस्पताल चौक पर खड़ा बुजुर्ग गमछा सर प
अंबाला। गर्मी के तेवर अब नरम पड़ने लगे हैं। अभी तक बढ़ता तापमान लोगों को परेशान कर रहा था। मगर बीते दो दिनों से हल्की बारिश ने तापमान को कम करने का काम किया है। वहीं, शनिवार काे बादलवाई रही।
विज्ञापन

इस कारण धूप की आंख मिचौली देखने को मिली। हालांकि उमस ने लोगों को परेशान करने का काम किया। दिन में 37.8 तो रात्रि में 27.7 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो कल के बाद तेज बारिश आने की संभावना भी बन रहा है। बारिश का किसानों को भी इंतजार है, क्योंकि इस मौसम में वह धान की बुआई का कार्य कर सकेंगे और उनकी पानी की जरूरत भी पूरी हो जाएगी।
विज्ञापन

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा में मौसम आमतौर पर 25 जून तक परिवर्तनशील रहेगा है। अगले तीन दिनों में दक्षिण-पश्चिम मानसून उत्तर भारत की ओर तेजी से बढ़ने की संभावना बन रही है। इसी कारण हरियाणा में भी बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं। 22 जून को कहीं-कहीं बूंदाबांदी या हल्की बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

23 से 25 जून के दौरान हवा व गरज-चमक के साथ राज्य में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। कुछ एक स्थानों पर तेज बारिश की भी संभावना भी बन रही है। इस दौरान दिन के तापमान में गिरावट रहने और वातावरण में नमी की मात्रा अधिक रहने की संभावना बन रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed