{"_id":"64c40ad30f820c38b50def64","slug":"humidity-increased-after-seven-mm-of-rain-ambala-news-c-36-1-amb1003-7622-2023-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: सात एमएम बारिश के बाद बढ़ी उमस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: सात एमएम बारिश के बाद बढ़ी उमस
विज्ञापन
अंबाला सिटी। शुक्रवार सुबह से घने बादल छाने के साथ बारिश हुई। दोपहर तक हल्की बारिश होने से मौसम ठंडा रहा। वहीं उमस भरी गर्मी ने भी परेशान किया। उमस भरी गर्मी होने से बिजली खपत काफी चल रही है। दूसरी ओर बारिश होने से बिजली लाइन में भी फॉल्ट आ रहा है। इस कारण बिजली कट लग रहे हैं। बिजली निगम कर्मचारियों के लिए सबसे बड़ी परेशानी फॉल्ट ढूंढने में होती है, क्योंकि बारिश में दिक्कत होती है। वहीं घरों में बिजली न होने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ती है।
दिन का अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। पिछले 24 घंटे में करीब सात एमएम बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को भी भारी बारिश की संभावना है। वहीं 30 जुलाई से एक अगस्त तक कुछ जगहों पर बूंदाबांदी हो सकती है। शुक्रवार सुबह से दोपहर तक बारिश होने से लोगों को आवाजाही में परेशानी रही। शहर में कई जगहों पर हल्का जलभराव हो गया। इसी तरह मुलाना और शहजादपुर, बराड़ा क्षेत्र में भी हल्की बारिश सुबह से दोपहर तक हुई। हालांकि, लोगों को रात्रि से ही चिंता सता रही थी कि उनके यहां जलभराव न हो जाए। ग्रामीण क्षेत्रों में जहां पर पहले से ही जलभराव है वहां पर लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
पार्षद ने तुड़वाया नाले का स्लैब
वार्ड-10 में केपीएके स्कूल के बाहर बने नाले का स्लैब तोड़कर सफाई करवाई गई। इस नाले से जगाधरी गेट, फ्रेंड्स कॉलोनी, नाहन हाउस, कपड़ा मार्केट इत्यादि एरिया के बरसाती पानी की निकासी होती है। सफाई होने के बाद उपरोक्त एरिया से पानी की जल्द ही निकासी होगी। पार्षद मिथुन वर्मा ने बताया कि नाले पर परमानेंट स्लैब डाली गई थी। जिस वजह से सफाई नहीं हो पा रही थी। उन्होंने बताया कि नाले की स्लैब को तुड़वाकर सफाई करवाने के लिए वह कई बार कमिश्नर को मिले थे, शुक्रवार को नगर निगम की तरफ से मशीन भेजी गई।