फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   HSGMC election battle is ready

Ambala News: एचएसजीएमसी का चुनावी रण तैयार

Sun, 29 Dec 2024 01:32 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 29 Dec 2024 01:32 AM IST
विज्ञापन
HSGMC election battle is ready
हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधन के चुनाव को लेकर नामांकन भरते आजाद प्रत्याशी सुदर्शन सिंह सहगल। 
अंबाला। हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के चुनाव को लेकर शनिवार काे नामांकन के आखिरी दिन 40 वार्डों के लिए पांच केंद्रों पर नामांकन किए गए। जिसमें अंबाला सिटी में सात, कैंट में छह, नारायणगढ़ में पांच, बराड़ा में पांच नामांकन किए हैं। इसके साथ ही नग्गल क्षेत्र में भी नामांकन किए हैं।
विज्ञापन

अब नामांकनों की छंटनी व नाम वापस लेने की प्रक्रिया चलेगी। सभी प्रत्याशियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में प्रचार प्रसार तेजी से शुरू कर दिया है। जिन लोगों ने विभिन्न 40 वार्डों के लिए नामांकन किए हैं उसमें किसान से लेकर सेवानिवृत कर्मचारी और व्यापारी तक शामिल हैं।
विज्ञापन


अंबाला सिटी से सात ने किया नामांकन
अंबाला सिटी के विभिन्न वार्डों में कुल सात उम्मीदवारों ने आवेदन किया है। इसमें भवन ठेकेदार सुखबिंदर सिंह, अधिवक्ता गुरतेज सिंह, सेवानिवृत सरकारी कर्मचारी गुरदीप सिंह, व्यापारी चरनजीत सिंह, किसान गुरदीप सिंह, किसान चुहार सिंह, किसान परमजीत सिंह ने नामांकन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

छावनी में 10 ने दाखिल किया नामांकन
अंबाला छावनी स्थित एसडीएम कार्यालय में कवरिंग उम्मीदवारों सहित दस उम्मीदवारों ने अपना अपना नामांकन दाखिल किया। इसमें पांच बिजनेसमैन, दो किसान, एक भूतपूर्व सैनिक तथा एक गृहिणी शामिल है। इनमें पंजोखरा साहिब से मंजीत सिंह, शिरोमणि अकाली दल आजाद से प्रभु प्रेम पुरम निवासी बिजनेसमैन सुदर्शन सिंह सहगल, गोबिंद नगर निवासी बिजनेसमैन दविंदर पाल सिंह, हरियाणा सिख पंथक दल से सुभाष गली निवासी बिजनेसमैन नवजीत सिंह कोहली, हरियाणा सिख संगत से मच्छाैंडा निवासी बिजनेसमैन हरपाल सिंह, बीसी बाजार निवासी बिजनेसमैन जगमीत सिंह कैथ, सिख समाज से पंजोखरा साहिब गांव निवासी किसान रूपिंद्र सिंह, पंथक दल से डिफेंस एनक्लेव बोह रोड निवासी भूतपूर्व सैनिक बलदेव सिंह, सुभाष गली निवासी गृहिणी हरजीत कौर और शाहपुर निवासी किसान जगतार सिंह ने अपना अपना दाखिल नामांकन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed