{"_id":"6a6128341c6f78eb1d099605","slug":"houses-of-12-drug-peddlers-sealed-in-deha-colony-ambala-news-c-36-1-amb1001-166652-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: डेहा कॉलोनी में 12 नशा तस्करों के मकान सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: डेहा कॉलोनी में 12 नशा तस्करों के मकान सील
विज्ञापन
डेहा कॉलोनी में नशे के खिलाफ कार्रवाई करते कर्मचारी। संवाद
- फोटो : samvad
संवाद न्यूज एजेंसी
धूलकोट। अंबाला पुलिस और नगर निगम की संयुक्त टीम ने बुधवार को डेहा कॉलोनी में नशे की अवैध कमाई से बनाए गए 12 अवैध मकानों को सील कर दिया। यह कार्रवाई पुलिस महानिरीक्षक मंडल पंकज नैन के निर्देश तथा पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत के नेतृत्व में की गई।
संभावित विरोध से निपटने के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट की निगरानी में पुलिस बल तैनात किया गया था। प्रशासन के अनुसार, जिन मकानों को सील किया गया है, उनके मालिकों के खिलाफ विभिन्न थानों में कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज मामले सबसे प्रमुख हैं।
अकेले कॉलोनी निवासी आरोपी विक्की उर्फ गट्टू पर लगभग 42 आपराधिक मामले दर्ज हैं, जो ज्यादातर एनडीपीएस और चोरी से जुड़े हैं। इस अवैध नेटवर्क में कई महिलाएं भी शामिल हैं, जिन पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमे दर्ज हैं। एक महिला के खिलाफ एनडीपीएस के तहत कार्रवाई की जा चुकी है, जो 8 महीने जेल में रही है।

डेहा कॉलोनी में नशे के खिलाफ कार्रवाई करते कर्मचारी। संवाद- फोटो : samvad
विज्ञापन