फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   House set on fire after jewellery worth Rs 10 lakh stolen

Ambala News: 10 लाख के आभूषण चोरी के बाद घर में लगाई आग

Wed, 22 Oct 2025 06:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Wed, 22 Oct 2025 06:09 AM IST
विज्ञापन
House set on fire after jewellery worth Rs 10 lakh stolen
अंबाला। चोरों ने दिवाली के कार्यक्रम में शामिल होने गए लेफ्टिनेंट कर्नल व उनके परिवार के सरकारी आवास के ताले तोड़ने के बाद 10 लाख रुपये के आभूषण चोरी कर लिए और सबूत मिटाने के लिए जाते हुए बेडरूम में आग लगा दी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सेना की हार्डिंग लेन में किसी भी बाहरी व्यक्ति को भीतर जाने की अनुमति तक नहीं है। ऐसे में सरकारी आवास में घुसकर चोरी व आग लगाने की वारदात से सुरक्षा पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। अंबाला कैंट थाना पुलिस ने लेफ्टिनेंट कर्नल की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पीड़ित लेफ्टिनेंट कर्नल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह सैन्य क्षेत्र में हार्डिंग लाइन स्थित सरकारी आवास में रहते हैं। 19 अक्तूबर को वह अपने परिवार सहित शाम 7 बजे यूनिट ऑफिसर मैस में दिवाली कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गए हुए थे। रात 12 बजे के करीब पहुंचे तो देखा कि बेड रूम में आग लगी हुई थी।
विज्ञापन

ताला खोलकर भीतर घुसे तो धुएं का गुबार था और गद्दे व अन्य सामान जला हुआ था। उन्होंने पड़ोसी साथी लेफ्टिनेंट कर्नल की मदद से आग को बुझाया। जांच में घर में रखे सोने, चांदी के आभूषण देखे तो गायब मिले व सामान भी बिखरा हुआ था। चोरी करने के बाद सबूत मिटाने के लिए घर में आग लगाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले भी मेजर सहित पांच क्वाटरों में हुई थी चोरी : इससे पहले पटेल पार्क के निकट आरएस एनक्लेव में जून माह में चोरों ने मेजर, लेफ्टिनेंट कर्नल सहित पांच क्वार्टरों को निशाना बनाया था।
उस समय अधिकतर सैन्य अधिकारी छुट्टियों पर गए थे। 20 जून को लौटने पर एक अधिकारी ने अपने क्वार्टर के ताले टूटे और सामान बिखरा था। तोपखाना पुलिस ने एक मेजर की शिकायत पर यह कार्रवाई की थी। उस समय 40 हजार रुपये की चोरी की बात सामने आई थी।

यह वारदात क्वार्टरों में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई थी। एक चोर चोरी करने के लिए दाखिल हुआ था और फिर एक क्वार्टर में सिक्योरिटी अलॉर्म बजने पर फरार हो गया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed