{"_id":"6a3d9aeb6293a83d5b057c41","slug":"house-burgled-rs-51000-and-utensils-stolen-ambala-news-c-36-1-amb1001-165321-2026-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: घर में सेंधमारी, 51 हजार रुपये और बर्तन चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: घर में सेंधमारी, 51 हजार रुपये और बर्तन चोरी
Fri, 26 Jun 2026 02:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Fri, 26 Jun 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
अंबाला सिटी। न्यू विवेक विहार इलाके में चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए हजारों रुपये की नकदी और बर्तन चोरी कर लिए। चोरों ने घटना को उस वक्त अंजाम दिया जब परिवार के सदस्य नींद में थे। न्यू विवेक विहार निवासी कुलभूषण गर्ग ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह करीब दो माह पहले ही गांव से परिवार सहित यहां रहने आए हैं। उनके मकान की ऊपरी मंजिल पर बने कमरे में तांबा, पीतल और स्टील के बर्तन रखे हुए थे। इसके साथ ही, दीवान बेड की चादर में 51,000 रुपये नकद छिपाकर रखे गए थे।
बुधवार सुबह करीब 5:30 बजे जब कुलभूषण ने देखा कि कमरे के बाहर कुंडी लगी हुई है, तो उन्हें अनहोनी की आशंका हुई। उन्होंने पड़ोसी की मदद से कुंडी खुलवाई और अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा हुआ था। नकद राशि और बर्तन गायब थे। पीड़ित के अनुसार, चोरी की यह घटना रात करीब 1 से 5 बजे के बीच हुई है। सूचना मिलने पर चौकी नंबर-2 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जांच अधिकारी नरेंद्र कुमार ने मुआयना किया, लेकिन आसपास कोई सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा होने के कारण चोरों की फुटेज नहीं मिल सकी। पुलिस ने सीन ऑफ क्राइम और फिंगरप्रिंट विशेषज्ञों की टीम को बुलाकर मौके से साक्ष्य जुटाए। संवाद