फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   hot summer afternoon Weather changed, hail with rain

Ambala News: गर्मी के तेवर तल्ख, दोपहर को बदला मौसम, बारिश संग ओले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 24 May 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
hot summer afternoon
Weather changed, hail with rain
अंबाला सिटी। उमस भरी गर्मी ने मंगलवार को दिन में परेशानी बढ़ाए रखी। सुबह से शाम तक गर्मी से लोगों के पसीने छूटे। बाजारों में लोगों की आवाजाही कम दिखी। हालांकि, शाम को बादल छाने से गर्मी से हल्की राहत मिली। नारायणगढ़ में हल्की बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई। मंगलवार को दिन का अधिकतम तापमान 41.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम तापमान में 2.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। इसी तरह न्यूनतम तापमान 29.8 डिग्री सेल्सियस रहा। रात के तापमान में 2.4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई।
विज्ञापन

मौसम विभाग चंडीगढ़ केंद्र के डायरेक्टर डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि बुधवार को बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना है। इसी तरह 27 मई तक बारिश के साथ गरज व तेज हवा चल सकती हैं। जिससे तापमान में गिरावट होगी। अगले सप्ताहभर तक तापमान कम रहने की संभावना है।
विज्ञापन


बीते वीरवार की रात को बारिश के साथ आंधी आई। जिससे मौसम में बदलाव हो गया। इससे पहले 40 डिग्री पर पारा पहुंच गया था। इसके बाद 18 से 23 मई तक अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस से बढ़कर 43.5 डिग्री सेल्सियस तक भी रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले 10 साल में हर बार मई माह में हुई बारिश
बीते 2011 में मई माह में 48.0 एमएम, 2012 में 5.7, 2013 में 3.3, 2014 में 38.4, 2015 में 35.2, 2016 में 76.9, 2017 में 5.8, 2018 में 38.3, 2019 में 11.0, 2020 में 55.9 और 2021 में 39.7 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। इस बार भी मई माह में बारिश हो चुकी है और अगले तीन से चार दिन बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed