फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Hot day and night for five days, temperature increased by four degrees above normal

Ambala News: पांच दिन से दिन-रात गर्म, सामान्य से चार डिग्री बढ़ा तापमान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 15 Apr 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
Hot day and night for five days, temperature increased by four degrees above normal
अंबाला। अप्रैल के शुरू में ही दिन की तपिश मई और जून की तरह लग रही है। बीते पांच दिन में दोपहर के तापमान में बढ़ोतरी ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए हैं। शुक्रवार को भी स्थिति ऐसी ही रही। अंबाला में दिन के समय 38.7 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। जोकि सामान्य तापमान से चार डिग्री सेल्सियस अधिक है।
विज्ञापन

सिर्फ दिन ही नहीं गर्म हो रहा है बल्कि रातें भी उतनी ही गर्म होती दिखाई दे रही हैं। रात्रि तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जोकि सामान्य तापमान से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक है। बढ़ती गर्मी को देखते हुए दफ्तरों, अस्पतालों और घरों में भी एयर कंडीशन से लोग खुद का ठंडा रखने नजर आए। इसके साथ ही पार्कों में जहां अभी तक दोपहर के समय भी लोग दिखते थे अब वह भी दिखने बंद हो गए हैं। ऐसे में ही लोगों को हैरानी की कि आखिर अप्रैल में ही इतनी गर्मी है तो आगे क्या हाल होगा।
विज्ञापन


दो दिन बूंदाबांदी की संभावना

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डाॅ. मदन खिचड़ ने बताया कि राज्य में मौसम आमतौर पर 17 अप्रैल तक खुश्क रहने की संभावना है। इस दौरान विशेषकर दिन के तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 16-17 अप्रैल को बीच-बीच में हल्के बादल और सतही हवा चलने की संभावना है परंतु एक और पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में 18 अप्रैल रात्रि से मौसम में बदलाव संभावित है। 19-20 अप्रैल को हवा और गरज चमक के साथ कहीं कहीं छिटपुट बूंदाबांदी या हल्की बारिश की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गर्मी बढ़ने का क्या है कारण

अभी आसमान साफ है इस कारण से तापमान बढ़ रहा है। अगर पश्चिमी विक्षोभ आते रहते हैं तो तापमान पर प्रभाव पड़ता है। मगर अभी पश्चिमी विक्षोभ नहीं आया था। अब 18 के आसपास पश्चिमी विक्षोभ के आने के बाद मौसम में नरमी आएगी।
बीते पांच दिनाें में यह रहा तापमान

13 अप्रैल- 37.6- 23.8

12 अप्रैल- 37.1- 26.4

11 अप्रैल- 36.1- 21.2

10 अप्रैल- 34.7- 18.1

9 अप्रैल- 35.1- 17.8

नोट- तापमान डिग्री सेल्सियस में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed